फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   क्रेन का जंजीर टूटने से सामान के गट्ठर में दबे मजदूर की मौत

क्रेन का जंजीर टूटने से सामान के गट्ठर में दबे मजदूर की मौत

Sun, 30 Dec 2018 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
क्रेन का जंजीर टूटने से सामान के गट्ठर में दबे मजदूर की मौत
सामान के गट्ठर में दबे मजदूर की मौत
विज्ञापन

भुजौली कॉलोनी में एक व्यवसायी का उतारा जा रहा था शीशा
क्रेन की जंजीर टूटने से हुई घटना, कुशीनगर के कसया इलाके का है अर्जुन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सब्जी मंडी के करीब रविवार की सुबह क्रेन से सामान उतारते समय जंजीर टूटने से सामान के
सामान के गट्ठर में दबने से वहां काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और क्रेन को कब्जे में ले लिया, चालक फरार हो गए। मृतक के परिवारवालों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

शहर के सब्जी मंडी के करीब एक कांच के सामानों की दुकान है। उनका गोदाम शहर के ही भुजौली कॉलोनी में है। शनिवार की रात को बाहर से एक ट्रक सामान आया। रविवार की सुबह सामान उतारने के लिए क्रेन बुलाया गया था। कुशीनगर जिले के कसया थानाक्षेत्र के बांसगांव मेला गांव के टोला बैरिया विशुनपुर निवासी अर्जुन 40 पुत्र बंका वहां काम कर रहा था। सामान उतारते समय ही क्रेन की जंजीर टूट गई। इससे उसमें फंसाया गया गट्ठर मजदूर अर्जुन के ऊपर गिर गया। वजनी सामान के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। यह देखकर क्रेन और ट्रक के चालक मौके से फरार हो गए। दुकान मालिक ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन और ट्रक को सामान सहित कब्जे में ले लिया है। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed