फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   21 सड़कों का कायाकल्प करेगा नाबार्ड

21 सड़कों का कायाकल्प करेगा नाबार्ड

Thu, 11 Oct 2018 10:29 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
21 सड़कों का कायाकल्प करेगा नाबार्ड
road - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने जिले की 21 सड़कों के कायाकल्प का बीड़ा उठाया है। ग्रामीण क्षेत्रों की इन सड़कों का नवनिर्माण होगा। कुल 39 किमी लंबी इन सड़कों के निर्माण पर 1976.50 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। इसमें प्रथम किस्त के रूप में 790.59 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए गए हैं। सड़कों के निर्माण की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के साथ ही इनके शीघ्र निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के मकसद से नाबार्ड ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में प्रदेश के 45 जिलों की कुल 501 सड़कों के निर्माण को धन देने की सहमति दी है। रूलर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (आरआईडीएफ) से निर्माण के लिए चयनित सड़कों में जिले की 21 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। ग्रामीण आवागमन के लिहाज से बेहद उपयोगी इन सभी सड़कों का नवनिर्माण कराया जाएगा। शासन के विशेष सचिव संजय उपाध्याय ने पीडब्लूडी को प्रेषित पत्र में कहा है कि वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद अब तकनीकी स्वीकृति प्राप्त करते हुए इनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र निर्माण शुरू कराया जाए। यह भी हिदायत दी है कि स्वीकृत सड़कों के निर्माण में मानक व गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। इसके लिए विभागाध्यक्ष स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


इन सड़कों का होगा नवनिर्माण
कंचनपुर-बघौचघाट पकहां मार्ग के किमी 21 से रामनगर उड़ान टोला, किमी नौ से कोडरी पट्टी उत्तर टोला, किमी पांच से पकड़ी मार्ग, किमी पांच से ही धर्मागत पट्टी मार्ग, भीखपुर देवरिया मार्ग से शिवपुर होते हुए चांदपुर मार्ग, सोनबह-आहतमाली संपर्क मार्ग, लक्ष्मीपुर-कोलिया संपर्क मार्ग, भीखमपुर-देवरिया-रुद्रपुर करहकोल मार्ग के किमी 16 से चकशामपुर संपर्क मार्ग, देवरिया-बरहज मार्ग से नरायनपुर होते हुए सरया मझवलिया मार्ग, एसएनजीडीबी मार्ग के किमी 156 से परसिया मिश्र होते हुए दवे देवरिया मार्ग, किमी 156 से ही बैरौना में यादव टोला तक, उधोपुर से तेंदुही संपर्क माग्र, जंगल इमिलिहां से जील टोला संपर्क मार्ग, जोकहा खास से कोइलगड़हा संपर्क मार्ग, पन्नहां प्रधान टोला संपर्क मार्ग, भृगुसरी हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग, कटाई-सुरदहिया टोला मार्ग, अवधपुर संपर्क मार्ग, दीवान पोखर संपर्क मार्ग और गहिला दुधौला का हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईलाइटर...
21 सड़कों का नाबार्ड कराएगा निर्माण।
39.1 किमी कुल लंबाई है चयनित सड़कों की।
1976.50 लाख रुपये होंगे निर्माण पर खर्च।
790.59 लाख रुपये प्रथम किश्त स्वीकृत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed