{"_id":"5b9e9438867a557ec61ee02d","slug":"191537119288-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल राज्य गठन के लिए होगा जन आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल राज्य गठन के लिए होगा जन आंदोलन
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
पूर्वांचल राज्य गठन के लिए होगा जन आंदोलन
नागरी प्रचारिणी सभागार में हुई विभिन्न संगठनों की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। नागरी प्रचारिणी सभागार में रविवार को पूर्वांचल गठन, राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक व नौजवानों के पलायन विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने पूर्वांचल राज्य की अनिवार्यता पर बल देते हुए आंदोलन को लेकर विचार-विमर्श किया। मनोज सिंह ने कहा कि पूर्वांचल विकास के मानदंडों पर सबसे पीछे है। पूर्वांचल राज्य गठन की मांग को अभी तक ठीक से नहीं उठाया जा सका है। जिन लोगों ने इस मुद्दे को हवा दी, वह राजनीति में हाशिए पर जा चुके थे। पूर्वांचल राज्य के लिए स्वतंत्र जन आंदोलन की जरूरत है। अशोक चौधरी ने कहा कि बुनियादी मांगों को लेकर अब तक किसी पार्टी ने पूर्वांचल बंद का आह्वान नहीं किया। यहां के प्रतिनिधि समूह ने कभी सीएम को ज्ञापन तक नहीं सौंपा। शिवाजी राय ने कहा कि दुनिया भर में छोटी प्रशासनिक इकाइयों को महत्व दिया जा रहा है। इस दौरान केके त्रिपाठी, एमके सिंह, शशिकांत राय, रामगोविंद राव, जनार्दन शाही आदि मौजूद रहे।
बलिदान दिवस 18 को
देवरिया। भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा के तत्वाधान में 18 सितंबर को महाराजा शंकर शाह व उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस मनाया जाएगा। यह आयोजन सुबह दस बजे से नागरी प्रचारिणी सभागार में होगा। इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी जयनंद प्रसाद ने दी।