{"_id":"5a1d9cb34f1c1bce408b9bcd","slug":"191511890099-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण, दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना क्रय केंद्रों का निरीक्षण, दी हिदायत
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
गन्ना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिला गन्ना अधिकारी ने कई क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। एक केंद्र पर लिपिक बिना लाइसेंस के गन्ने की तौल कर रहा था। यहां पांच टन का इलेक्ट्रानिक कांटा लगा था। मानक के विपरीत बाट नहीं होने पर कांटे की जांच नहीं हो पाई।
गन्ना समिति देवरिया, बैतालपुर, गौरीबाजार, भटनी और हाटा चीनी मिल से जोड़े गए हैं। यहां खरीद गया गन्ना हाटा चीनी मिल को भेजा जाएगा। कई क्रय केंद्रों पर जिला गन्ना अधिकारी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और सचिव के फोन नंबर भी नहीं लिखे थे। क्रय केंद्र बनवारी टोला में अनियमितता पाई गई। मुंडेरा क्रय केंद्र का भी निरीक्षण हुआ। महुआपाटन क्रय केंद्र पर किसान गोरख की गन्ने से भरी ट्रॉली का तौल कराई गई। जांच में कांट ओर बाट सही मिले। जौराबाजार क्रय केंद्र पर व्यवस्था ठीक मिली। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि गन्ना आयुक्त के सट्टा नीति के तहत किसानों को पर्ची दी जाएगी। किसान मोबाइल पर एसएमएस दिखाकर भी गन्ने की तौल करा सकते हैं।