{"_id":"59f75ca14f1c1bd9798b91dd","slug":"191509383329-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों के हक की लड़ाई जारी रहेगी : अवनीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों के हक की लड़ाई जारी रहेगी : अवनीश
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवनीश यादव का जिला पंचायत सभागार देवरिया में सपा नेताओं ने स्वागत किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के अध्यक्ष अवनीश यादव ने कहा कि छात्रों के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनके हक की लड़ाई जारी रहेगी। वह सोमवार को जिला पंचायत के सभागार में सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव के नतीजे से भगवा खेमा की जड़ हिल गई है। अब जरूरत है कार्यकर्ता धैर्य और उत्साह बनाए रखें। ताकि आगामी चुनाव में जनता के वोट से भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जा सके। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर राजभर ने कहा कि छात्रों ने भाजपा की नीतियों का करारा जवाब दिया है।
अवनीश यादव की जीत से भगवा खेमे में बेचैनी है। पूर्व सांसद कनकलता सिंह ने कहा कि राजनीति के शीर्ष मुकाम को छुएं। यहीं जिले के लोगों की कामना है। इसके पूर्व गौरीबाजार, सिरजम, बैतालपुर, पुरवां चौराहे पर फूल मालाओं से स्वागत हुआ। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, बाबूलाल यादव, कमला यादव, जयश्री यादव, विजयलक्ष्मी गौतम, रामनारायण यादव, सुरेश यादव आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान धर्मवीर गुप्त, बजरंग बहादुर सिंह, समीउल्लाह अंसारी, रणवीर यादव, अजहर लारी आदि मौजूद रहे।