फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   महीनों बाद साथ दिखे थे दोस्त,आधी रात को हुई मौत

महीनों बाद साथ दिखे थे दोस्त,आधी रात को हुई मौत

Wed, 13 Sep 2017 11:49 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
महीनों बाद साथ दिखे थे दोस्त,आधी रात को हुई मौत
गोविंद यादव
विज्ञापन

मेहरौनाघाट। असमय काल के गाल में समाए दोनों युवक जिगरी दोस्त थे। बीच में किसी बात को लेकर दोनों में थोड़ी दूरी जरूर बनी थी, लेकिन लगाव कम नहीं हुआ था। कई दिनों के बाद दोनों एक साथ घरवालों को बिना बताए निकले थे। गहरी नींद के बीच जब मौत की खबर मिली तो परिवार वाले सन्न रह गए। दोनों की मौत से लार बाजार में मातम छा गया।
लार बाजार के व्यवसायी तौहिद अनवर लारी और मो. फैजान उर्फ रिंकू जिगरी दोस्त थे। दुकानदारी से फुर्सत मिलने के बाद शाम को अक्सर बाजार में दोनों एक साथ दिखाई देते थे। शाम को दोनों घर पर मौजूद रहे। देर रात को घरवालों से बिना बताए बिहार बॉर्डर मेहरौना की ओर गए थे। इसको लेकर जहां लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं, वहीं घरवालों को इसका अफसोस है कि जानकारी हुई होती तो रात को जाने से रोका होता। तौहिद छह भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह इतना मिलनसार था कि उसकी दुकान पर मिलने-जुलने वाले आते-जाते रहते थे। वहीं आरा मशीन मालिक महबूब आलम के पांच बेटों में सबसे छोटा फैजान उर्फ रिंकू था। पिता के कार्य में हाथ बंटाता था और लकड़ी का कारोबार भी था। व्यवहार और मेहनत के बदौलत दोनों युवक व्यवसाय में काफी आगे थे। जवान बेटे फैजान की मौत के बाद मां रूख्साना सदमे में हैं।
विज्ञापन


मोबाइल के जरिए पुलिस ने की पहचान
पेट्रोल पंप मालिक रामजी यादव पंप से घर जा रहे थे। पहले उन्हें सड़क किनारे क्षतिग्रस्त बाइक दिखाई दी। कुछ दूर आगे बढ़े तो सड़क के किनारे दो युवकों की लाश दिखी। यह देख वह दंग रह गए और पुलिस को सूचना दी। दस मिनट में पुलिस पहुंच गई। एक युवक लोअर और दूसरा हाफ पैंट पहने था। युवकों के पास मिले मोबाइल के जरिए पुलिस ने घर वालों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक घूमते थे दोनों
दोनों व्यवसायी देर रात तक मार्केट में एक साथ घूमते थे। मंगलवार को देर रात को वह घर से निकले तो घरवाले सोचे कि बाजार में कहीं जा रहे होंगे, लेकिन उनकी वापसी की बजाए मौत की खबर मिली।


युवकों की बाइक की रफ्तार थी तेज
जिस बाइक से दोनों व्यवसायी मेहरौना के तरफ गए थे, वह रेसर बाइक है। दुुर्घटना के बाद पहुंचे लोगों ने देखा कि बाइक का गति मीटर का कांटा 110 पर रुका है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवकों की बाइक की रफ्तार भी कम नहीं थी। हादसे के बाद कुछ दूर तक युवक वाहनों के साथ घसीटते हुए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed