{"_id":"597239d24f1c1b721a8b4794","slug":"191500658130-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी देवताओं पर टिप्पणी को लेकर भड़के हियुवा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी देवताओं पर टिप्पणी को लेकर भड़के हियुवा कार्यकर्ता
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पकड़ी बाजार। राज्यसभा में सपा नेता नरेश अग्रवाल के हिंदू देवी देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भड़क गए। विरोध में हियुवा कार्यकर्ता शुक्रवार को खूब नारेबाजी की। उन्होंने पकड़ी बाजार के शहीद चौक पर सपा नेता का पुतला जलाकर विरोध जताया।
हियुवा के जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह गब्बू के नेतृत्व में कार्यकर्ता सपा नेता का पुतला लेकर उतरे। उन्होंने पुतले को शराब की बोतलों की माला पहनाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सपा नेता की मानसिकता सनातन धर्म के विरोधी है। करोड़ों भारतीय की आस्था का सदन में सरेआम मजाक उड़ाया गया। ऐसे अपमानजनक शब्दों पर सपा नेतृत्व चुप्पी साध बैठा है। हिंदू धर्म के लोग सपा नेता को माफ नहीं करेंगे। उन्होंने राष्ट्रपति से सपा नेता के राज्य सभा की सदस्यता समाप्त कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष नवीन यादव, महेश्वर पाठक, अंकित राव, विजय यादव, राजू गिरी, शैलेश यादव, अमर नाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।