{"_id":"620fe435b86ce022d91cf971","slug":"1893-persons-restricted-regarding-election-salempur-news-gkp427387579","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस ने 1893 लोगों को किया पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस ने 1893 लोगों को किया पाबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस ने 1893 लोगों को किया पाबंद
भटनी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने 1893 लोगों को पाबंद किया है। इसके अलावा छह पर गुंडा एक्ट तथा 21 लोगों पर 110 जी के तहत कार्रवाई की गई है। पाबंद लोग जमानत के लिए उपजिलाधिकारी न्यायालय का चक्कर लगा रहे हैं।
भटनी नगर पंचायत व 71 ग्रामसभा के कुछ ऐसे प्रतिष्ठित व्यवसायी व किसान को पाबंद किया गया है, जिन्हें अमनपसंद माना जाता है। पाबंद किए गए कुछ लोगों ने बताया कि उन्होंने जीवन में कभी किसी से कोई विवाद तक नहीं किया, लेकिन उनका चालान कर दिया गया है। पुलिस कर्मचारी उनके घर पर जमानत कराने का नोटिस पहुंचा रहे हैं।
सीओ पंचमलाल ने बताया कि धारा 107/16 चुनाव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए संभावित लोगों पर लगाई जाती है। जो लोग निरुद्ध किए गए हैं, उनसे चुनाव में अशांति फैलने का अंदेशा रहा होगा। इस धारा में निरुद्ध करने के लिए कोई मानक तय नहीं होता। वैसे यदि कोई गलत निरुद्ध किया गया है तो शिकायत मिलने पर उसकी जांच कर निरुद्ध करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।