फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चर्चों में क्रिसमस की तैयारियां, कल जन्म लेंगे यीशु

चर्चों में क्रिसमस की तैयारियां, कल जन्म लेंगे यीशु

Sun, 23 Dec 2018 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
चर्चों में क्रिसमस की तैयारियां, कल जन्म लेंगे यीशु
फोटो समाचार...
विज्ञापन

चर्चों में सजने लगी झांकियां, क्रिसमस कल
मसीही समाज के लोग कर रहे हैं क्रिसमस की तैयारी
चर्चों की क्वायर टीम कर रही कैरल सिंगिंग का रिहर्सल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर के मसीही समाज के लोग प्रभु यीशु के जन्मदिवस की तैयारियों में जुटे हुए हैं। चर्चों को भी सजाने का काम अंतिम दौर में चल रहा है। चर्च की क्वायर टीम शाम को विभिन्न मोहल्लों में निकलकर कैरल सिंगिंग कर लोगों को प्रभु के आगमन का संदेश दे रही है।
सोमनाथ मंदिर के समीप स्थित कैथोलिक मतावलंबियों का आराधना गृह माने जाने वाला संत पुष्पा चर्च में चरनी के साथ ही प्रभु यीशु, मां मरियम व उनके पिता यूसुफ के साथ ही गड़ेरिया व गाय की प्रतिमा को सजाने का काम चल रहा है। चर्च को रंगीन झालरों से एवं इसके अंदर वेल, वॉल, स्टार आदि लगाए जा रहे हैं। यहां के पुरोहित फादर टोबिन ने बताया कि चरनी में प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। 24 दिसंबर की रात में मिस्सा बलिदान की पूजा होगी। उसके बाद चर्च के बाहर सभी उपासक कैरल सिंगिंग करेंगे। 25 दिसंबर की सुबह आठ बजे यहां मिस्सा बलिदान चढ़ाने के बाद विशेष प्रार्थना होगी। वहीं, जलकल रोड स्थित प्रोटेस्टेंट मत वालों के मसीही कलिसिया चर्च में भी रविवार को परिसर को सजाने का काम शुरू हुआ। पास्टर समर्पण ने बताया कि चर्च परिसर के बाहर झांकी तैयार की जा रही है। झांकी में प्रभु यीशु के जन्म का फोटो रहेगा। 24 दिसंबर की रात में आठ बजे से कैरल सिंगिंग शुरू होगी। इसके साथ ही सभी समाज के लोग आसपास के घरों में जाकर प्रभु के आगमन की सूचना देंगे। 25 दिसंबर की सुबह 10 बजे विशेष प्रार्थना होगी, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इस मौके पर चर्च की युवा टीम जन्मोत्सव के गीतों की तैयारी करने में जुटी है। क्रिसमस के दिन आने वाले लोगों में केक भी बांटा जाएगा।
विज्ञापन

फोटो समाचार...
मानवता का संदेश दे रहा मसीही कलीसिया चर्च
हर रविवार को आयोजित होती है विशेष प्रार्थना
क्रिसमस डे मनाने की तैयारी में जुटे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। मिशन हाईस्कूल स्थित मसीही कलीसिया चर्च रुद्रपुर क्षेत्र में मानवता का संदेश दे रहा है। चर्च के संचालकों की ओर से हर रविवार को विशेष प्रार्थना के आयोजन के अलावा सामाजिक कार्यों में लोग हिस्सेदारी करते रहे हैं। संगठन से जुड़े लोग क्षेत्र में आपदा के दौरान असहाय लोगों की मदद में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन स्कूल स्थित गिरिजाघर में क्रिसमस डे मनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। संप्रदाय से जुड़े लोग जश्न मनाने को उत्सुक है। रविवार को प्रार्थना के बाद साफ-सफाई शुरू हुई। यहां वर्ष 1992 में चर्च की स्थापना हुई। क्षेत्र में वर्ष 1998 में आई बाढ़ के दौरान संस्था की ओर से कैंप लगाकर बाढ़ पीड़ितों की एक माह तक मदद की गई। चर्च के फादर पादरी ज्वॉय ने बताया कि क्रिसमस डे मनाने की तैयारी जोरों पर है। यीशु किसी धर्म, संप्रदाय के नहीं थे, वह संसार में प्रेम और सत्य का संदेश लेकर आए। क्रिसमस डे मनाने के लिए लोगों में उत्साह बना है। सांता क्लॉज बच्चों में उपहार बांटेगा। सेंट जेवियर्स स्कूल सोमवार को क्रिसमस डे के अवसर पर आयोजन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed