फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   80 बेड के अस्पताल और नर्सेस हॉस्टल के लिए भूमि सर्वे किया

80 बेड के अस्पताल और नर्सेस हॉस्टल के लिए भूमि सर्वे किया

Mon, 21 May 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
80 बेड के अस्पताल और नर्सेस हॉस्टल के लिए भूमि सर्वे किया
जिला अस्पताल कैंपस में नर्सेज हास्टल और 80 बेड के अस्पताल की स्वीकृत जमीन का सर्वे करने पहुंची लखनऊ से टीम - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिला अस्पताल कैंपस में 80 बेड के अस्पताल और नर्सेस हॉस्टल भवन निर्माण के लिए सोमवार को चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय लखनऊ से आई टीम ने सर्वे किया। साथ में मौजूद नायब तहसीलदार द्वारा मुहैया कराई गई जमीन से जुुड़े अभिलेख की छायाप्रति साथ ले गई। सब कुछ ठीक रहा तो जल्दी ही भवन निर्माण के लिए हरी झंडी मिल जाएगी।
विज्ञापन

गौरीबाजार के लबकनी गांव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने देवरिया में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की। इसके बाद प्रशासन ने रुद्रपुर तहसील के उसरा बाजार के समीप परसा जंगल में 11.54 एकड़ जमीन मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव तैयार कर संस्तुति के साथ शासन को दो माह पूर्व भेज दिया। शहर से उसरा बाजार दूर होने के कारण जिला अस्पताल कैंपस में 80 बेड का अस्पताल और नर्सेस हास्टल खोलने की योजना बनी। उसरा बाजार में सिर्फ मेडिकल क्लासेस चलेगी और इलाज की सुविधा जिला अस्पताल कैंपस में होगी। इसके लिए 2.27 एकड़ जमीन की आवश्यकता है जो जिला अस्पताल कैंपस में बना 100 बेड का मैटनिटी विंग के उत्तर तरफ जमीन चिह्नित कर इसकी भी रिपोर्ट डीएम के माध्यम से भेज दी गई। इसके लिए चिकित्सा-शिक्षा महानिदेशालय की टीम डॉ. सचिन कुमार के नेतृत्व में देवरिया पहुंची और नायब तहसीलदार के साथ भ्रमण कर जिला अस्पताल में प्रस्तावित भूमि का सर्वे किया। इसमें कई सरकारी पुराने भवन बने है और एक व्यक्ति का मकान भी है। जिसे प्रशासन ने जरूरत के अनुसार ध्वस्त कराने की बात कही। नायब तहसीलदार रामसहाय दुबे ने बताया कि लखनऊ से एक टीम जमीन का सर्वे करने आई थी। साथ में प्रस्तावित जमीन से जुड़े अभिलेख भी साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed