{"_id":"5a788f264f1c1bb3208b78b2","slug":"181517850406-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालवीय रोड पर एक घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालवीय रोड पर एक घंटे लगा जाम
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे लाोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण मालवीय रोड पर सोमवार को एक घंटे तक जाम लगा रहा। इसकी वजह से राहगीरों को परेशानियों को सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों की मनमानी के काराण अक्सर शहर के प्रमुख सड़कों पर जाम लग जा रहा है।
शहर में सड़कों पर लगे बिजली के खंभों पर लाइट ठीक करने का काम रात की बजाए नगर पालिका के कर्मचारी दिन में कर रहे हैं। सोमवार को मालवीय रोड पर लिफ्टर वाहन खड़ा कर कर्मचारी खंभों पर लगे बिजली के बल्व ठीक कर रहे थे। इसके चलते कसया ओवरब्रिज से सुभाष चौक तक दोपहर करीब एक से दो बजे तक जाम में लोग फंसे रहे। जाम में फंसे राजकुमार, रूदल, पवन कुमार, राजकिशोर आदि का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन को इस काम को रात में करना चाहिए। दिन में सड़क पर वाहन खड़ा करने से जाम लग रहा है। पुलिस के प्रयास से बाद में जाम खत्म हुआ।