फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Adverse entry against two EOs for negligence in IGRS

Deoria News: आईजीआरएस में लापरवाही पर दो ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 30 Oct 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 30 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry against two EOs for negligence in IGRS
देवरिया। श्रम बंधु की बैठक में शुक्रवार को आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही सामने आने पर डीएम मधुसूदन हुल्गी ने सख्त रुख अपनाया।
विज्ञापन

उन्होंने ईओ तरकुलवा और ईओ सलेमपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही, अधिकारियों को व्यापारियों और श्रमिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने की हिदायत दी।
डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बाजार में अतिक्रमण, बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रमिकों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। व्यापार मंडल और श्रम बंधु के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। इस पर डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों और श्रमिकों से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी न की जाए। संबंधित लोगों से संवाद और समन्वय बनाकर उनकी समस्याओं का समय से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नगर निकायों और संबंधित विभागों को बाजार क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई कराने तथा यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दाैरान श्रमिकों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया गया। डीएम ने कहा कि समस्याओं का निदान करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए नियमित पुलिस गश्त पर भी जोर दिया। बैठक में सीडीओ राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed