फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ऑपरेशन में लापरवाही महिला की जान पर बनी आफत

ऑपरेशन में लापरवाही महिला की जान पर बनी आफत

Wed, 31 Jan 2018 11:14 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन में लापरवाही महिला की जान पर बनी आफत
सुभ्‍ाावती - फोटो : अमर उजाला
बघौचघाट। एक महिला की बच्चेदानी के ऑपरेशन में बरती गई लापरवाही उसकी जान पर बन आई है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। घरवालों ने इसकी शिकायत सीएमओ से की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के तुर्कपट्टी गांव निवासी ध्रुवलाल की पत्नी सुभावती के बच्चेदानी का ऑपरेशन पथरदेवा के एक निजी अस्पताल पर कराया था। ऑपरेशन के डेढ़ माह बाद महिला की पेट में दर्द होने लगा। घरवाले उसी डॉक्टर के पास दोबारा ले गए, जहां डेढ़ माह तक दवा चली। राहत नहीं मिलने पर घरवाले गोरखपुर के एक नर्सिंगहोम में ले गए। जांच के दौरान पता चला कि उसके पेट में कपड़ा और रूई ऑपरेशन के दौरान छूट गया था। इस कारण दर्द हो रहा है। घरवालों की मानें तो संदेह के आधार पर डॉक्टरों ने जांच कराई तो कैंसर के लक्षण मिले। हालत गंभीर बताते हुए डॉक्टर ने एसपीजीआई ले जाने की सलाह दी। घरवाले बुधवार को उसे लखनऊ लेकर चले गए। ध्रुवलाल ने इसकी शिकायत कॉल करके सीएमओ से की। ध्रुवलाल ने लापरवाही बरतने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत सीएमओ डॉ. रामनिवास ने बताया कि मामला गंभीर हैं। लिखित शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed