{"_id":"5a4a6e914f1c1b193e8bbdbb","slug":"181514827409-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सुरक्षा में कारगर होगा निर्भया बूथ : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सुरक्षा में कारगर होगा निर्भया बूथ : डीएम
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
महिला पीजी कॉलेज के सामने निर्भया अत्याधुनिक महिला सुरक्षा बूथ का डीएम और एसपी ने उद्घाटन किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। नए साल के पहले दिन निर्भया हाईटेक पुलिस बूथ का संचालन शुरू हो गया। सोमवार को डीएम सुजीत कुमार ने फीता काटकर किया। पहले दिन बूथ पर दो लोगों ने शिकायत दर्ज कराई।
डीएम ने कहा कि महिला सुरक्षा को बढ़वा देने के लिए ऐसे हाईटेक निर्भया बूथ का निर्माण किया गया है। कंप्यूटर, नाइट विजन कैमरा समेत अन्य संसाधनों से लैस बूथ की वजह से अपराध पर लगाम लगेेगा और बालिकाओं को सुरक्षा का एहसास होगा। एसपी राकेश शंकर ने कहा कि बूथ पर आने वाली सभी शिकायतों की सूची बनेगी और प्रत्येक माह निस्तारण की समीक्षा की जाएगी। सीसी रोड से गुजरने वाली सभी वाहनों पर नजर रखी जाएगी। ट्रिपल सवारी वालों को कैमरे की मदद से बाइक नंबर चिह्नित कर घर पर चालान भेजा जाएगा। पुलिस बूथ पर एक दरोगा और सात सिपाहियों की तैनात की गई है। अगर रिजल्ट बेहतर रहा तो और भी पुलिस बूथ बनेेंगे। इस दौरान महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजलिका निगम, सीओ सिटी सीताराम, सीएफओ एसएस राय, कोतवाल सत्येंद्र पांडेय, आशुतोष कुमार, जयशंकर पांडेय, एलबी यादव, समाजसेवी संजय पाठक आदि मौजूद रहे।
पहले दिन आई दो शिकायत
निर्भया पुलिस बूथ पर पहले दिन दो शिकायतें आई। साकेत नगर के सारिका सिंह ने फेसबुक से फोटो चुराकर फर्जी आईडी बनाकर चलाने की शिकायत एक युवक के खिलाफ किया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के जंगल ठकुरही गांव निवासी कमलेश ने मोबाइल गायब होने की शिकायत दर्ज कराई।