फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शहर सरकार चुनने को बेताब दिखे युवा

शहर सरकार चुनने को बेताब दिखे युवा

Sun, 26 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
शहर सरकार चुनने को बेताब दिखे युवा
सुबह से ही बूथों पर युवाओं की भीड़ रही। युवाओं ने बढ़चढ़ कर मतदान किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया/सलेमपुर। शहरी सरकार चुनने के लिए युवा बेताब दिखे। हालांकि उनकी सोच अन्य वोटरों से अलहदा है। नगर निकाय चुनाव में पहली बार मतदान करने वाली लड़कियों का कहना है कि चेयरमैन कोई भी, इससे मतलब नहीं है। हमें तो शहर का विकास चाहिए। इसी सोच के साथ वोट करने आए हैं। दूसरे शहरों में रहकर पढ़ाई करने वाले युवक भी वोटिंग करने आए। हर बूथ पर युवाओं की भीड़ दिखी।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय राघवनगर बूथ पर वोट डालने आईं राघवनगर की काजल गौड़ ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए वह पहली बार मतदान कर रही हैं। इसके पहले विधानसभा चुनाव में वोट डाला था। काजल का कहना है कि शहर का चेयरमैन किसी दल या निर्दल बने, इससे मतलब नहीं है। हम तो शहर का विकास चाहिए। शहर की टूटी-फूटी सड़कें बेहतर हो जाएं, यही तमन्ना है। किसे वोट देंगी पूछने पर कहा कि यह मत पूछिए। रामनाथ देवरिया की आकांक्षा द्विवेदी भी पहली बार वोट देकर खुश दिखीं। इंदिरा गांधी पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनाथ देवरिया में निकाय चुनाव में पहली बार वोट डालने आईं सीमा चौहान ने कहा कि चुनाव महापर्व होता है। यदि सरकार ने वोट डालने का अधिकार दिया है तो उसका प्रयोग करना चाहिए। आपके वोट का आधार क्या होगा, पूछने पर सीमा ने कहा कि हम तो उसी को वोट करेंगे जो शहर और मोहल्ले का विकास करे। उमानगर की रहने वाली श्वेता सिंह ने भी पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया है। वह भी चाहती हैं कि शहर में विकास की गंगा बहे।
विज्ञापन

सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर पहली बार वोट डालने पहुंचे वार्ड-7 सुगहीं के रोहित तिवारी ने बताया कि इसके पहले उनका नाम मतदाता सूची में नहीं था। पहली बार मतदान करने के बाद बैलेट पेपर व मतपेटिका देखने को मिला है। इसी वार्ड के विनय पांडेय मतदान करने पहुंचे। मनपसंद प्रत्याशी को वोट देकर खुश दिखे। सुगहीं वार्ड के ही सोनू कुशवाहा का पहला मतदान था। कहा कि मैंने पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया है संस्कृत पाठशाला के बूथ-28 पर वार्ड निवासी सूरज मिश्रा ने पहली बार मतदान किया। इचौना प्राथमिक विद्यालय के बूथ पर वार्ड-10 निवासी 19 वर्षीय समीर अहमद, पंकज, गुरुदीप गुप्ता, कुमारी दीप, शिक्षा गुप्ता, संदीप और शुभम ने पहली बार मतदान कर खुश दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed