फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पैकौली में तीन घरों में चोरी

पैकौली में तीन घरों में चोरी

Mon, 30 Oct 2017 10:56 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
पैकौली में तीन घरों में चोरी
theft
पैकौली। भलुअनी थानाक्षेत्र के पैकौली में रविवार की रात तीन घरों में चोरी हो गई। चौकी से महज 200 मीटर दूरी पर हुई घटना की जानकारी सोमवार की सुबह सभी को हुई। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस गश्त करती तो ऐसी घटना नहीं होती।
विज्ञापन

पैकौली के झझरा टोले के गोपेश्वर सिंह की चौराहे पर किराने की दुकान है। रविवार की रात को दुकान बंद कर वह घर गए। बिक्री का रुपये वह पॉकेट में रखे थे। बरामदे में पैंट टांगकर कर वह घर में चले गए। रात के समय चोर पहुंचे और पैंट में रखा 11 हजार से अधिक रुपये चुरा लिए। गांव के ही मिंटू गोंड के घर का मेन दरवाजा खोलकर चोर अंदर प्रवेश कर गए। घर में रखा 700 रुपये चुरा लिए। कैलास राजभर घर भी चोर दरवाजे की कुंडी खोलकर घर में रखा बाक्स उठा ले गए। घर से कुछ दूरी पर ही बाक्स को तोड़कर उसमें रखा कीमती सामान चुरा लिए थे। मजे की बात यह है कि घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर ही चौकी स्थित है। लोगों का कहना है कि यहां पुलिस रात को गश्त नहीं करती है। इसके चलते चोरों ने हाथ साफ कर लिया। भलुअनी एसओ ने कहा कि मामले में चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed