{"_id":"59e4e6cf4f1c1bd7538b7c8e","slug":"181508173519-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई कृषि तकनीकी किसानों के लिए वरदान-सूर्यप्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई कृषि तकनीकी किसानों के लिए वरदान-सूर्यप्रताप
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचघाट। पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में सोमवार को तीन दिवसीय कृषि मेले का शुभारंभ हुआ। किसानों के लिए उपकरण, बीज, दवा अन्य कृषि सामानों का स्टाल लगाए गए। मंडल भर से कृषि वैज्ञानिक और सलाहकार पहुंचे। उद्घाटन कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने किया। उन्होंने कहा कि नई कृषि तकनीकी किसानों के लिए वरदान है।
पथरदेवा में 18 अक्टूबर को पूर्व मंत्री रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर कृषि विभाग की तरफ से कृषि मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। किसानों को कृषि वैज्ञानिकों ने नई कृषि तकनीकी बताई और नए तरीके से खेती करने की जानकारी दी। किसानों को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि किसान इस देश का भगवान है, तभी हम उन्हें अन्नदाता कहते हैं। अब भाजपा की सरकार ने यह ठान लिया है कि किसान को और संपन्न बनाया जाएगा। उनके आमदनी को बढ़ाने के लिए जितने भी उपाय होंगे किए जाएंगे। इस बार नए बीज के चलते कम बारिश में भी धान की फसल अच्छी दिख रही है। अब नए उपकरण हम ला रहे हैं जो जुताई से लेकर कटाई तक का काम करेगा। उन्होंने कहा कि इस बार दलहन और तिलहन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में तीन लाख 40 हजार किसानों को मुफ्त बीज देने की व्यवस्था की गई है । देवरिया जिले को 500 सोलर पंप मिलेगा। उन्होंने बताया कि देवरिया में 40 हजार किसानों को अब तक कृषि ऋण मोचन योजना का लाभ मिल चुका है। दो किसानों राजू सिंह और आकाश राव को मंत्री ने ट्रैक्टर की चाभी दी। इस दौरान मुरारी मोहन शाही ,संजय चौरसिया, सुब्रत शाही, जितेंद्र राव, ब्रह्मा यादव, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।