{"_id":"5968f9b84f1c1b1c678b468b","slug":"181500051896-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी पार करते वक्त डूबा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी पार करते वक्त डूबा युवक
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। ममेरे भाई की मौत की सूचना पर ननिहाल जा रहा युवक खुद नदी में डूब गया। पुलिस की मौजूदगी में घंटों तलाशी के बाद भी उसका पता नहीं चला। देर शाम तक नदी घाट पर घरवाले और पुलिस जमी रही।
खुखुंदू थाना के मंगराईच गांव निवासी मुसाफिर प्रसाद का ननिहाल भटनी थाना के डुमरी गांव में है। ममेरा भाई मुनेश्वर विलासपुर में सिपाही था। बीमारी से उसकी दो दिन पहले मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार को घर से मुसाफिर डुमरी जाने के लिए साइकिल से निकला। अधिक दूरी तय न करनी पड़े, इसलिए वह परसौनी गांव के पास गंडक नदी घाट पर दिन में करीब 11 बजे पहुंचा। कुछ देर तक नाव का इंतजार किया। नाव नहीं आई तो वह साइकिल खड़ी कर तैरकर नदी पार करने लगा। बीच नदी में पानी का बहाव तेज होने से वह फंस गया और नदी में समा गया। यह देखकर आसपास के लोग पुलिस को जानकारी दी। मौके पर उसका भाई मुख्तार और रिश्तेदार भी पहुंच गए। लोगों की माने तो अक्सर लोग इस पार साइकिल या कपड़ा रख नदी उस पार जाते हैं और अपना काम निपटाने के बाद वापस चले आते हैं। अधिक दूरी होने के कारण लोग बनकटा शिव पुल के रास्ते नहीं जाते हैं। एसओ विजय नारायण ने बताया कि युवक की तलाश कराई जा रही है।