फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   1761 left the combined B.Ed entrance exam

Deoria News: 1761 ने छोड़ी संयुक्त बीएड की प्रवेश परीक्षा

Fri, 16 Jun 2023 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
1761 left the combined B.Ed entrance exam
राजकीय इंटर कॉलेज से बीएड प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।संवाद
जनपद के 19 केंद्रों पर हुआ आयोजन, कुछ को हिंदी तो कुछ परीक्षार्थियों को सामान्य अध्ययन के सवालों ने किया परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से आयोजित संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2023 बृहस्पतिवार को जनपद के 19 केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई। प्रथम पाली में पंजीकृत 7581 परीक्षार्थियों में 6698 उपस्थित एवं 883 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में पंजीकृत 7581 में 6703 उपस्थित एवं 878 अभ्यर्थी इसमें शामिल ही नहीं हुए। परीक्षार्थियों को हिंदी, सामान्य अध्ययन तथा दूसरी पाली में विषय से संबंधित सवालों ने भी परेशान किया।

परीक्षा को लेकर सुबह से ही जिला प्रशासन के अधिकारी सतर्क दिखे। प्रथम पाली में कुछ परीक्षार्थी समय से परीक्षा केंद्रों पर नहीं पहुंच पाए और इससे उनकी परीक्षा छूट गई। सभी 19 केंद्रों पर 10 सेक्टर मजिस्ट्रेीट, इतने ही केंद्र प्रतिनिधि, 19 स्टेटिक, 38 पर्यवेक्षक, दो सचल दल की निगरानी में यह परीक्षा कराई गई। परीक्षा के उप नोडल अधिकारी एवं बीआरडी पीजी कॉलेज के शिक्षक डॉ. समरेंद्र बहादुर शर्मा एवं उपनोडल समन्वयक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि एडीएम प्रशासन की देखरेख में सभी 19 केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा शुचितापूर्ण एवं सकुशल ढंग से संपन्न हुई है। प्रथम पाली सुबह नौ से 12 बजे तक में 7581 में 6698 उपस्थित, 883 अनुपस्थित एवं दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे में कुल 7581 परीक्षार्थियों में 6703 उपस्थित एवं 878 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

------- स्पीकअप
प्रथम पाली में कुल 100 सवाल आए थे। सामान्य अध्ययन के सवाल ही कठिन लगे। हिंदी व अंग्रेजी के सवाल आसान रहे।
...अंजली मद्घेशिया
--------
हिंदी में व्याकरण के कुछ सवाल समझ में नहीं आए। सामान्य अध्ययन के सवाल पढ़े हुए ही आए थे। कुछ सवालों ने ज्यादा समय लिया।
...सूरज गुप्ता
----------
पेपर अच्छा हुआ है। हिंदी के प्रश्न आसान आए थे। सामान्य ज्ञान के कुछ सवालों ने ज्यादा समय लिया। हालांकि तैयारी अच्छी होने से यह भी हो गए।
...अर्चना यादव
---------
हिंदी के सवाल अच्छे रहे। पढ़े होने के चलते इन्हें हल करने में ज्यादा समय नहीं लगा। सामान्य अध्ययन के सवाल भी ठीक ही रहे।
.......बलजीत मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed