फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पैनल ब्लास्ट,ट्रांसफार्मर में लगी आग,आपूर्ति ठप

पैनल ब्लास्ट,ट्रांसफार्मर में लगी आग,आपूर्ति ठप

Sat, 23 Feb 2019 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
पैनल ब्लास्ट,ट्रांसफार्मर में लगी आग,आपूर्ति ठप
फोटो-
विज्ञापन

ध्वस्त रही शहर की बिजली व्यवस्था, उपभोक्ता परेशान
नाथनगर में पैनल ब्लास्ट से पांच घंटे तक ठप रही कई मोहल्लों की बिजली
सुभाष चौक पर 400 केवीए के ट्रांसफॉर्मर में आग से दोपहर तक बंद रही बिजली
मालवीय रोड, सिविल लाइन क्षेत्रों में भी तकनीकी फाल्ट से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर की बिजली व्यवस्था शुक्रवार को ध्वस्त रही। सुभाष चौक पर ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से संबंधित क्षेत्रों की आपूर्ति ठप रही तो नाथनगर उपकेंद्र का पैनल ब्लास्ट होने से कई मोहल्लों में बिजली का संकट रहा। तकनीकी फाल्ट के चलते सिविल लाइंस सहित कई इलाकों में बार-बार वोल्टेज अप-डाउन होता रहा। इससे घरों में लगे उपकरण भी प्रभावित हुए।
शहर के नाथनगर विद्युत उपकेंद्र का पैनल दिन में करीब एक बजे ब्लॉस्ट हो गया। आवाज इतनी तेज हुई कि अफरातफरी मच गई। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। पैनल ब्लास्ट होने से न्यू कॉलोनी, जिला अस्पताल, नेहरू नगर, चकियवा, लकड़ी हट्टा, नाथनगर, रुद्रपुर रोड और ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप की आपूर्ति ठप रही। बिजली के अभाव में इन इलाकों में पानी का भी संकट बना रहा। शुक्रवार को देर शाम तक नाथनगर पैनल से जुड़े मोहल्लों में आपूर्ति नहीं चालू हो सकी थी। वहीं, गुरुवार की रात सुभाष चौक पर लगे 400 केवीए ट्रांसफार्मर में आग लग गई। घनी आबादी के बीच ट्रांसफॉर्मर में आग से अफरातफरी मच गई। पूरी रात बिजली गुल रही। नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर दोपहर बाद आपूर्ति आरंभ हुई। इसके कुछ देर पहले ही मालवीय रोड पर ट्रक की टक्कर से केबल टूूट गया था। इस कारण मालवीय रोड की बिजली आपूर्ति रात भर ठप रही। इस बाबत एक्सईएन एके सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति ठप थी। तत्काल सुधार कर बहाल कराया गया।
विज्ञापन


इनसेट
मजदूरों ने तीन घंटे ठप रखा आपूर्ति
देवरिया। मानदेय नहीं मिलने से आंदोलित संविदा पर तैनात एसएसओ और लाइनमैन ने शुक्रवार को नाथनगर, भटवलिया, उसरा और बरियारपुर विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे ठप कर दी। इसके चलते दिन में एक बजे तक बिजली सप्लाई ठप रही। ठेकेदार से वार्ता के बाद अधीक्षण अभियंता ने सोमवार को मानदेय भुगतान होने का आश्वासन दिया। इसके बाद मजदूर शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
जिला अस्पताल में नहीं हुई रोगियों की जांच
देवरिया। नाथनगर विद्युत उपकेंद्र का पैनल ब्लॉस्ट होने से जिला अस्पताल की बिजली प्रभावित रही। इसकी वजह से अस्पताल में आने वाले रोगियों का सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और पैथॉलाजी से जुड़ा जांच नहीं हो सका। इसकी वजह से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इनसेट
वोल्टेज हाई-लो होने से बढ़ीं मुश्किलें
देवरिया। कचहरी फीडर से जुड़े सिविल लाइंस, भटवलिया, रामनाथ देवरिया मोहल्ले में अचानक शाम को वोल्टेज अप-डाउन हो रहा था। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शिकायत के बाद पहुंचे विद्युतकर्मियों ने इसे ठीक करने की कवायद शुरू की। देर शाम तक खराबी ठीक नहीं हो सकी थी। वहीं, नाथनगर के मोहल्ले के आंबेडकर छात्रावास के समीप बिजली का पोल क्षतिग्रस्त होने रात से आधे मोहल्ले की आपूर्ति प्रभावित है।
फोटो समाचार
मजदूरों ने ठप की बिजली आपूर्ति, आश्वासन पर माने
तीन घंटे ठप रही नाथनगर विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति
अधीक्षण अभियंता के आश्वासन पर शांत हुए मजदूर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। विद्युत संविदा मजदूर संगठन का धरना अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर शुक्रवार को भी जारी रहा। बकाया मानदेय को लेकर 19 दिनों से मजदूर धरना दे रहे हैं। निगम के अफसर इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। आक्रोशित मजदूरों ने नाथनगर विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई बंद कर दी थी। विभागीय अफसर के आश्वासन पर सप्लाई चालू हुई।

शहर के भटवलिया, नाथनगर, पुरवा और उसरा विद्युत केंद्र पर संविदा के तहत मजदूरों को रखा गया था। 12 माह कार्य करने के बावजूद ठेकेदार ने मानदेय नहीं दिया। विरोध करने पर धमकी दे रहा है। निगम के अफसर भी खामोश हैं। नाराज मजदूरों का धरना कई दिनों से चल रहा है। जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कहा कि 12 हजार रुपये मानदेय बताकर मजदूरों से काम लिया जाता था। लेकिन ठेकेदार 3500 रुपये देता था। इसमें भी 12 माह की मजदूरी ठेकेदार हड़प लिया है। सुबह 10 बजे नाथनगर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे मजदूरों आपूर्ति बंद कर दी और मानदेय की मांग करने लगे। तीन घंटे बाद अधीक्षण अभियंता जेके शर्मा ने मजदूरों से वार्ता की और मानदेय भुगतान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद बिजली आपूर्ति चालू हुई। इस दौरान विद्यानंद, बृजेश दुबे, राजीव यादव, अशोक, जीतेंद्र पांडेय, सुनील सिंह, अरुण कुशवाहा, दिनेशनाथ त्रिपाठी, त्रिभुवन प्रसाद, संतोष, दुर्गेश गोड़, राजेश यादव, अमरनाथ चौराहा, मेराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed