फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ‘राजीव ने पंचायतीराज बिल पास कराया’

‘राजीव ने पंचायतीराज बिल पास कराया’

Mon, 21 May 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
‘राजीव ने पंचायतीराज बिल पास कराया’
कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने राजीव गांधी का पुण्य तिथि मनाया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। देशहित में किए गए कार्यों पर लोगों ने प्रकाश डाला।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को कमजोर करने के लिए देश विरोधी ताकतों के सामने राजीव गांधी ने कभी नहीं झुके। देश की एकता को बनाए रखने के लिए अंतिम सांस तक वह संघर्ष किए। इनके इस नीति से घबराए लिट्टे समर्थकों ने उनकी हत्या कर दी। ग्राम स्वराज की अवधारणा को मजबूत करने के लिए संसद में एतिहासिक पंचायतीराज बिल को पास कराया। जिसका नतीजा है कि गांवों में आज विकास तेजी से हो रहा है। चुनाव में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उम्र की सीमा 21 से 18 वर्ष कर दिया। उन्होंने उस समय कहा था कि दिल्ली से एक रुपये हम भेजते हैं तो गांवों में 25 पैसा पहुुंचता है। देेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ कई बार आवाज बुलंद किए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि त्रिपाठी, विस्मिल्लाह लारी, ऋषिकेश मिश्रा, वरुण राय, दीनानाथ भारती, धर्मेन्द्र सिंह, रमेश चंद्र वर्मा, रामदयाल प्रसाद, सुभाष राय, विजय शंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


30 युवाओं ने किया रक्तदान
देवरिया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रविवार को युवा कांग्रेस देवरिया लोकसभा के अध्यक्ष ऋषभ शुक्ला की अध्यक्षता में युवाओं ने ब्लड बैंक में रक्तदान किया। युवाओं ने राजीव गांधी का बलिदान और उनके नव भारत के निर्माण के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। 30 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान आदित्य मिश्र, दीपक मिश्र, अमित सिंह, अभिनीत उपाध्याय, आनंद श्रीवास्तव, शिवेंद्र शाही, अखंड प्रताप शाही, सुशील पांडेय, सनी मिश्रा, दिनेश गुप्ता, दिलीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed