{"_id":"59dfa7734f1c1bc9678b5782","slug":"171507829619-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटेवा पेंशन बचाओ मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटेवा पेंशन बचाओ मंच
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। अटेवा पेंशन बचाओ मंच ने न्यू पेंशन स्कीम की शवयात्रा निकाली। पुराना पेंशन बहाल करनेद के समर्थन में आवाज बुलंद की। कहा कि मांग पूरी नहीं हुई, तो संसद भवन का घेराव करेंगे। इस बीच एसडीएम सदर को मांग पत्र सौंपा।
प्रदेशीय मंत्री विजय प्रताप यादव, मदन सिंह पटेल और सत्य प्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई में विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की जुटान गुरुवार को कचहरी चौराहे पर हुई। यहां से जुलूस की शक्ल में सिविल लाइंस में पेंशन स्कीम की शवयात्रा निकाली गई। कर्मचारियों का कहना था कि पेंशन को हर हाल में बहाल करना होगा। इसमें किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बीच सुभाष चौक पर पहुंचकर न्यू पेंशन स्कीम को आग के हवाले किया। इस दौरान सत्यप्रकाश त्रिपाठी, फरहानुल्लाह खान, कन्हैया यादव, देवेंद्र सिंह, संदीप यादव, जितेंद्र यादव, प्रियवत्त सिंह, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।