{"_id":"5973910f4f1c1bbc3d8b484e","slug":"171500745999-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली को संवारने में जुटे पुलिस वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली को संवारने में जुटे पुलिस वाले
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। डीआईजी के मुआयना में सदर कोतवाल के फेल होने के बाद अन्य थानेदार सतर्क हो गए हैं। कार्यालय की कमियों को सुधारने और मालखाने में रखे हुए असलहों की सफाई करने में जुटे हैं। इसको लेकर कोतवाली को बेहतर बनाने की जुगत में कोतवाल लगे हैं।
सलेमपुर कोतवाली को सजाया जा रहा है। कोतवाली में पुलिस आवास के पास कैंपस को देर रात तक जेसीबी से साफ कराया गया और बेतरतीब तरीके से रखी गई बाइकों को एक साइड में रखवाया जा रहा है। मालखाना में रखे गए राइफल और असलहों की सफाई एसआई श्यामलाल निषाद की देखरेख में होमगार्ड और चौकीदारों से कराया जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के सभी ईंट-भट्ठा मालिकों से पुलिस ने एक-एक ट्रॉली राबिश की मांग की है। कोतवाल विजय कुमार गौर ने बताया कि वार्षिक मुआयना को लेकर तैयारी चल रही है।