{"_id":"59622dbf4f1c1b71618b4868","slug":"171499606463-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राहृमणों पर अत्याचार बढ़ा, स्वामी प्रसाद का पूतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राहृमणों पर अत्याचार बढ़ा, स्वामी प्रसाद का पूतला फूंका
Updated Sun, 09 Jul 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति ने कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका और इस्तीफा मांगा। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। ब्राह्मणों का उत्पीड़न हो रहा है। अपराधियों पर पुलिस का नियंत्रण नहीं है। काबीना मंत्री बयानबाजी कर अपराधियों को बचाने की साजिश रच रहे हैं।
जिलाध्यक्ष सुधांशु रंजन मिश्र की अगुवाई में छात्र रविवार को सुभाष चौक पर एकत्र हुए। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों के खिलाफ जानबूझ कर कार्रवाई की जा रही है। इसके चलते समाज के लोगों में गुस्सा है। गोरखपुर में पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी और विधायक विनय शंकर तिवारी के आवास में छापेमारी प्रमाण है। जिलाध्यक्ष सुधांशु ने कहा कि ब्राह्मणों के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राय बरेली में अप्टा गांव में मारे गए लोगों को बदमाश बता कर मामले को दूसरे तरफ मोड़ रहे हैं। दरअसल यह लोग ब्राह्मणों के खिलाफ काम करते रहे हैं। इस दौरान बबलू दीक्षित, अभिषेक पांडेय, रविशंकर त्रिपाठी, रामनाथ तिवारी, अनिल सिंह, राजदीप तिवारी, रवि जायसवाल, बलराम, रोहित, पुनीत मिश्र, नंदपाल, विवेक शुक्ल आदि रहे।