फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   17 found positive in deoria

17 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Mon, 05 Apr 2021 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
17 found positive in deoria
17 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
विज्ञापन

कोविड-19 से बचाव के नियमों का नहीं हो रहा पालन, एक्टिव केस हुए 85
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना संक्रमण फैल रहा है। प्रत्येक दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसके बावजूद लोग लापरवाह बने हुए हैं। जिसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ सकता है। सोमवार को 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद भी लोग बेपरवाह हैं। इसे लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। लोगों से कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने की बात कही जा रही है, वहीं, लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही पुलिस भी सख्ती दिखा रही है।
विभिन्न प्रांतों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, लेकिन बाजारों तथा ग्राम पंचायत चुनाव-प्रचार में लगे लोग लापरवाह बने हुए हैं। बस स्टेशनों पर नियमों की अनदेखी की जा रही है। बिना मॉस्क के लोग निकल रहे हैं और घूम रहे हैं। इससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। लोगों को मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन लोगों पर असर नहीं है। जनपद में महानगरों सहित अन्य प्रांतों से आने वालों की जांच के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6870 हो गई है। जबकि 6689 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 96 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण बढ़ने के बावजूद कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ लग रही है। बिना मॉस्क के लोग घूम रहे हैं और शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं। कोरोना से संक्रमित 37 लोग होम आइसोलशन में हैं। वहीं, एक्टिव केस की संख्या 85 हो गई है।
विज्ञापन

कोट
जनपद में 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी है। रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर जांच कराई जा रही है। सैंपलिंग भी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed