फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   1650 idols of godess durga install this navratra

जनपद में रखी जाएंगी 1650 दुर्गा प्रतिमाएं, प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार

Thu, 07 Oct 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
1650 idols of godess durga install this navratra
जनपद में रखी जाएंगी 1650 दुर्गा प्रतिमाएं, प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना के कारण पिछले साल न तो दशहरा मेला लगा और न ही दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हुई थीं। इस साल जनपद में 1650 दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की अनुमति मिली है। दुर्गा समितियां पंडाल तैयार करने में जुट गई हैं। जबकि मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप में देने जुटे हुए हैं। इस बार शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भक्तों में उत्साह है। प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए दुर्गा प्रतिमाओं को स्थापित करने की हिदायत दी है।
कोरोना से उबरने के बाद इस बार एक से एक दुर्गा की प्रतिमाएं तथा पंडाल निर्माण में कलाकार जुट हुए हैं। जिले के 21 थाना क्षेत्रों में करीब 1650 दुर्गा प्रतिमाएं रखी जाएंगी। इसमें सबसे अधिक सदर और रुद्रपुर कोतवाली में प्रतिमाएं रखी जाएंगी। कोलकाता सहित अन्य जनपदों के कारीगर मूर्तियों को तेजी से अंतिम रूप दे रहे हैं।
विज्ञापन

इन थाना क्षेत्रों में स्थापित होंगी मूर्तियां
पुलिस विभाग के अनुसार, सदर कोतवाली, रुद्रपुर में 180-180, एकौना 80, खामपार45, बनकटा 65, बरियापुर 25, मईल 55, रामपुर कारखाना 80, तरकुलवा 60, बघौचघाट47, सलेमपुर 70, लार 80, खुखुंदू 65, गौरी बाजार 105, मदनपुर 55, एकौना 45, बरहज 150, भलुअनी 60, भटनी 60, भाटपाररानी 100 और महुआडीह 50 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। निर्धारित ऊंचाई से अधिक की प्रतिमा नहीं होगी। डीजे प्रतिबंधित है। सभी दुर्गा समितियों को करोना गाइड लाइन का पालन करना आवश्यक होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी है, मास्क लगा कर ही लोग निकले। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed