फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   राहत

राहत

Sun, 23 Dec 2018 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
राहत
ऊंट के मुंह में जीरा साबित होगा सरकारी कंबल
विज्ञापन

25 लाख से जिला प्रशासन ने खरीदे 6250 कंबल, तहसीलों में भेजे गए
शहर में बस स्टैंड और मालवीय रोड ओवरब्रिज के नीचे बनाया गया रैनबसेरा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बदलते मौसम के साथ कंपकंपी बढ़ गई है। बेघर, गरीब और असहायों को ठंड से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। 25 लाख की लागत से 6250 कंबल खरीदे गए हैं। सभी तहसीलों में कंबल भेज दिए गए हैं। कैंप लगाकर कंबल वितरण करने का आदेश दिया गया है। एक गांव में दो लोगों को कंबल मिलेगा। इसकी सूची लेखपालों से मांगी गई है।
शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज के नीचे और बस स्टैंड में रैन बसेरा प्रशासन की ओर से बनवाया गया है। जरूरत पर और रैनबसेरा बनवाने का दावा किया जा रहा है। सदर तहसील को 1700 और सलेमपुर तहसील को 1500 कंबल भेजे गए हैं। रुद्रपुर, बरहज और भाटपाररानी तहसील को एक-एक हजार कंबल दिए गए हैं। तहसील और नगर पंचायतों में कैंप लगाकर गरीबों में कंबल वितरण करने का फरमान डीएम ने जारी किया है। कंबल की उपलब्धता के आधार पर एक गांव में दो गरीबों को चिह्नित करने के निर्देश तहसील प्रशासन ने लेखपालों को दिए हैं। इसकी सूची भी लगभग तैयार की ली गई है। 6250 कंबल ऊंट के मुंह में जीरा साबित होगा। एडीएम सीताराम गुप्त ने बताया कि कंबल की पहली खेप आ चुकी है। ये तहसीलों में भेज दिए गए हैं और कंबल मंगाने का ऑर्डर दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
नगर पंचायतों में कैंप लगाकर बांटा जाएगा कंबल
देवरिया। नगर पंचायत प्रशासन को कैंप लगाकर कंबल वितरण करना है। 24 को सलेमपुर नगर के बापू इंटर कॉलेज में, 25 को देवरिया सदर के जीआईसी इंटर कॉलेज, 26 को रुद्रपुर नगर के तहसील परिसर, 27 को बरहज नगर के तहसील परिसर, 28 को भाटपारानी नगर के तहसील परिसर, 29 को पथरदेवा ब्लॉक परिसर, 30 को रामपुर कारखाना नगर के डायट कार्यालय परिसर में कैंप लगाकर कंबल वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed