फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   फोरलेन नहीं, लगेगा बागीचों से गुजर रहे

फोरलेन नहीं, लगेगा बागीचों से गुजर रहे

Fri, 02 Feb 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन नहीं, लगेगा बागीचों से गुजर रहे
राोड - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिले को पहली बार फोरलेन सड़क मिली है। गोरखपुर से सलेमपुर तक चल रहा निर्माण कार्य गति पकड़ चुका है। पैदल यात्रियों से लगायत बड़े वाहनों की सुविधा के लिए फोरलेन पर कुल 39 पुलिया बनाए जाएंगे। इनमें 14 पुलिया बनकर तैयार हो चुकीं हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डीके चौधरी ने बताया कि सड़क के बीचोबीच ढाई मीटर चौड़ा फूलों और पौधों की क्यारियां बनाई जा रही हैं। इसमें रंगबिरंगे फूलों के अलावा आकर्षक पौधे लगाए जाएंगे। फूल-पत्तियों की देखरेख का जिम्मा लोक निर्माण विभाग का ही होगा। यह सड़क दूधिया रोशनी से जगमग होगी। नगरों में नगर पालिका राहगीरों के लिए प्रकाश की व्यवस्था करेगी। फोरलेन की कुल चौड़ाई 22 मीटर होगी। दो पहिया वाहनों और पैदल राहगीरों के लिए किनारे 1.7 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इससे आसपास के लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। यात्री फोरलेन से जुड़ी किसी प्रकार की शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर कर सकेंगे। यह हेल्पलाइन नंबर सड़क किनारे बोर्ड पर अंकित होंगे। फोरलेन के निर्माण की बड़ी खासियत यह है कि जब तक जमीन में मजबूत मिट्टी नहीं मिल पाती वहां से काम आगे नहीं बढ़ता। हल्की मिट्टी को सड़क से निकाल कर मजबूत मिट्टी पर ही फोरलेन निर्माण का कार्य शुरू होता है। चाहे इसके लिए चार मीटर नीचे से भी मिट्टी क्यों न निकालनी पड़े। यही कारण है कि गुणवत्ता के लिहाज से फोरलेन सड़कें बाकी सड़कों के मुकाबले काफी महंगी होती हैं। कुल 80 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 332 करोड़ रुपये का बजट मिला है।
विज्ञापन


दस साल है फोरलेन की वारंटी
फोरलेन की वारंटी दस साल की है। इसकी गुणवत्ता चार साल तक जस की तस बरकरार रहेगी। इसके बाद हर साल इसकी मरम्मत का काम निर्माण कर्ता कंपनी कराती रहेगी। साल दर साल एक इंच मोटे लेयर बिछाए जाएंगे जिससे इसकी गुणवत्ता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed