{"_id":"59e4e6da4f1c1bcd538b7dd1","slug":"161508173530-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच अधिकारी के सामने मारपीट,पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच अधिकारी के सामने मारपीट,पांच घायल
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचघाट। एक गांव में विकास कार्यों की जांच के दौरान अधिकारी के सामने दो पक्षों के लोग भिड़ गए। इससे अफरातफरी मच गई और जांच अधिकारी खिसक गए। दोनों पक्ष के पांच लोगों का इलाज पीएचसी पर कराया गया।
पथरदेवा ब्लॉक के रामपुर महुआबारी गांव के लोगों ने गांव में हुए विकास कार्यों में धांधली की शिकायत डीएम सुुजीत कुमार से किया था। डीएम ने जिला गन्ना अधिकारी से मामले की जांच कराया तो लगभग सब कुछ सही मिला। लेकिन गांववाले जिला गन्ना अधिकारी की जांच पर सवाल खड़ा करते हुए दुबारा जांच कराने की मांग की। डीएम ने जिला पशु चिकित्सा अधिकारी शिवकुमार सिंह को जांच करने का निर्देश दिया। सोमवार को दोपहर में जांच अधिकारी रामपुर महुआबारी गांव में पहुंचे। गांव में हुए विकास कार्यों की जांच अभी चल रही थी कि दो पक्ष के लोग जांच अधिकारी के सामने मारपीट कर कर लिए। इसमें प्रधान पक्ष के सदापत, असरार, रमीउल्लाह और दूसरे पक्ष के अफजल और बलवंत घायल हो गए। इनका इलाज पीएचसी पर हुआ। बघौचघाट एसओ आरपी सिंह ने बताया कि ऐसी सूचना नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जांच अधिकारी जिला पशु चिकित्साधिकारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान बेवजह दोनों पक्ष के लोग विवाद किए थे। लेकिन जांच इससे प्रभावित नहीं हुई है।