{"_id":"59dd03684f1c1bee688b51a2","slug":"161507656552-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीएसए ने प्राइवेट विद्यालयों की जांच कर अभिलेख जब्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीएसए ने प्राइवेट विद्यालयों की जांच कर अभिलेख जब्त किए
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। एबीएसए पिंगल प्रसाद ने मंगलवार को शासन के निर्देश पर विकास खंड बनकटा के सात प्राइवेट प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की जांच की। अवैध तरीके से चलाए जा रहे इन विद्यालयों में अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने इनके अभिलेखों को जब्त कर विद्यालय में ताला जड़ दिया। विद्यालय खोलने पर एक लाख रुपये का जुर्माना और केस दर्ज कराने की चेतावनी दी। इससे प्राइवेट विद्यालय के संचालकों में हलचल मच गया है।
एबीएसए पिंगल प्रसाद सुबह बनकटा पहुंचकर वहां चल रहे प्राइवेट विद्यालय तपनी वैली विद्यालय बनकटा, ब्राइट पब्लिक स्कूल बनकटा, लार्ड पब्लिक स्कूल सोहनपुर, रेडी मेमोरियल शिक्षण संस्थान इंगूरी, मां सरस्वती शिक्षण संस्थान इंगूरी और महात्मा बुद्ध पब्लिक स्कूल सोहनपुर सहित सात विद्यालयों की जांच की। इनमें काफी अनियमितता मिली और संचालन अवैध तरीकों से किए जाने का मामला प्रकाश में आया। एबीएसए ने इन विद्यालयों के सारे अभिलेखों को जब्त कर लिया तथा विद्यालयों में ताला जड़ दिया। एबीएसए ने बताया कि वह जांच रिपोर्ट डीएम को भेज देंगे।