{"_id":"694ecd1272f11277640d4b5e","slug":"160-lakh-withdrawn-from-businessmans-wifes-account-deoria-news-c-208-1-deo1019-171014-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कारोबारी की पत्नी के खाते से 1.60 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कारोबारी की पत्नी के खाते से 1.60 लाख उड़ाए
Fri, 26 Dec 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। स्थानीय चौराहे पर शुक्रवार को रुपये निकालने पहुंचे कुल्हड़ कारोबारी चंदन कुमार प्रजापति का एटीएम कार्ड बदलकर जालसाजों ने उनकी पत्नी के खाते से 1.60 लाख रुपये निकाल लिए।
आरोप है कि जालसाजों ने ध्यान भटकाकर एटीएम कार्ड बदलकर रुपये की निकासी की। जब कुल्हड़ कारोबारी के मोबाइल फोन पर लगातार मैसेज आने लगा तो उन्हें ठगी की जानकारी हुई।
उन्होंने तत्काल बैंक पहुंच पहले खाता होल्ड कराया। फिर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस बैंक डिटेल खंगाल रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर रोड देवरिया निवासी चंदन कुमार प्रजापति ने खुखुंदू चौराहा स्थित तेनुआ रोड पर कुल्हड़ का कारखाना खोल रखा है। चंदन की पत्नी नीतू देवी के नाम से स्थानीय चौराहा स्थित केनरा बैंक शाखा में खाता है।
विज्ञापन
मजदूरी देने के लिए चंदन शुक्रवार सुबह दस बजे पत्नी का एटीएम कार्ड लेकर चौराहे के यूनियन बैंक एटीएम पर पहुंचे। वहां रुपये की निकासी नहीं होने पर वह एसबीआई एटीएम पर जाकर एटीएम कार्ड से दस हजार रुपये निकाले।
आरोप है कि इसी बीच तीन-चार जालसाज उनके पीछे लग गए और अपनी बातों में फंसाकर चंदन से एटीएम कार्ड बदल लिया। वह जैसे कारखाने पर पहुंचे तो उनके मोबाइल फोन पर कई बार में रुपये निकालने का मैसेज आया। चंदन का कहना है कि बैंक खाते में कुल 2.43 लाख रुपये थे। जिसमें से मैंने दस हजार रुपये और जालसाजों ने 1.60 लाख रुपये की निकासी कर ली है।
इसके बाद चंदन चौराहे पर स्थित बैंक शाखा पर भागते पहुंचे और खाता होल्ड कराया। फिर थाने पहुंच तहरीर दी। पुलिस बैंक डिटेल खंगाल रही है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। पीड़ित से बैंक डिटेल लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से जालसाजों की पहचान कर उनको गिरफ्तार किया जाएगा।