फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   16 medical officers in Deoria submitted their resignation en masse.

Deoria News: देवरिया में 16 चिकित्साधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Sun, 07 Jun 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
16 medical officers in Deoria submitted their resignation en masse.
देवरिया। जिले के 16 सीएचसी व पीएचसी के अधीक्षकों और प्रभारियों ने अपने प्रशासनिक पदों से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। सभी ने सीएमओ पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। चिकित्साधिकारियों के इस कदम से प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। सीएमओ ने शुक्रवार को भाटपार रानी पीएचसी प्रभारी समेत सात चिकित्साधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया था। शनिवार को लार, रुद्रपुर, भाटपार रानी, तरकुलवा, गौरी बाजार, सलेमपुर, बरहज, भलुअनी, पिपरादौला, पथरदेवा, महेन, रामपुर कारखाना, भागलपुर, बैतालपुर बनकटा और भटनी के चिकित्साधिकारियों ने सीएमओ को सामूहिक इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे में कहा गया है कि जिले में डॉक्टरों की भारी कमी है। 215 स्वीकृत पदों के सापेक्ष महज 103 डॉक्टर कार्यरत हैं। डॉक्टरों की संख्या आधे से भी कम होने के बावजूद वे पूरी निष्ठा से 24 घंटे सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद सीएमओ उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। इस्तीफे में चिकित्साधिकारियों ने कहा है कि वे सिर्फ प्रशासनिक पदों से इस्तीफा दे रहे हैं ताकि व्यवस्था के मानसिक दबाव से मुक्त हो सकें। मरीजों के हित में वे मूल चिकित्सकीय कार्यों को पहले की तरह करते रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed