फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   16 arrested for murder of five including Satyaprakash

देवरिया हत्याकांड: सत्यप्रकाश सहित पांच की हत्या में 16 गिरफ्तार, शासन स्तर से जांच शुरू

Wed, 04 Oct 2023 10:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 04 Oct 2023 10:23 AM IST
सार

सीओ जिलाजीत ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। एक पक्ष से सभी आरोपी घटना में मारे गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के 27 नामजद में से 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
16 arrested for murder of five including Satyaprakash
देवरिया हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में लेहड़ा टोला में सत्यप्रकाश दुबे सहित पांच की हत्या में गिरफ्तार 16 लोगों को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। इससे पहले मामले में पुलिस ने मृतक सत्यप्रकाश दूबे की बेटी शोभिता की तहरीर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के 27 नामजद और 50 अज्ञात के विरुद्ध हत्या, जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है, वहीं दूसरे पक्ष के मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की तरफ से उनके चचेरे भाई की तहरीर पर पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सत्यप्रकाश दुबे के परिवार की हत्या में आरोपी फतेहपुर गांव के गोरख यादव, श्याम यादव, कुश यादव, परमहंस यादव, रामजी यादव, देवानंद यादव, दुर्गेश यादव निवासी माहीगंज टोला, अनिरुद्ध यादव, रामभवन यादव, राधेश्याम यादव, दिवाकर तिवारी निवासी फतेहपुर लेड़हा, बेचू राजभर फतेहपुर, अर्जुन यादव फतेहपुर, परशुराम राजभर, प्रदीप राजभर फतेहपुर, फुलगेना यादव बैदा सुरौली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं, दूसरे पक्ष के अनिरुद्ध यादव की तहरीर पर नरसंहार में मृतक सत्यप्रकाश दूबे, किरन दूबे, सलोनी, नंदनी, गांधी के विरुद्ध हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन


सीओ जिलाजीत ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। एक पक्ष से सभी आरोपी घटना में मारे गए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के 27 नामजद में से 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर अज्ञात पचास लोगों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed