{"_id":"5cc48ea8bdec22070970e40a","slug":"151556385448-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में सज्जन, इंटर में सृष्टि जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में सज्जन, इंटर में सृष्टि जिला टॉपर
विज्ञापन
बरहज के करायल गांव निवासी जिला टॉपर सज्जन गुप्त का मुंह मीठा कराते परिजन और अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा परिणाम ने जिले के होनहारों के चेहरे खिला दिए। लड़कों की अपेक्षा लड़कियों ने इस बार भी बाजी मारी। हाईस्कूल में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज करायल शुक्ल बरहज के छात्र सज्जन गुप्ता ने 92.17 प्रतिशत अंक लाकर पूरे जिले में टॉप किया। वहीं इंटर में प्रेस्टिज इंटर कॉलेज की छात्रा सृष्टि मौर्या ने 91.60 प्रतिशत अंक पाकर जिले में सर्वोच्च स्थान पाया।
हाईस्कूल में जिले में 71.35 तो इंटर में पंजीकृत परीक्षार्थियों में 52.27 प्रतिशत पास घोषित किए गए। जिले में इस बार हाईस्कूल में 87451 और इंटर में कुल 72009 परीक्षार्थी पंजीकृत इस बार जिले में पंजीकृत रहे। शनिवार को घोषित हुए परिणाम में देवरिया जिला पूरे प्रदेश में हाईस्कूल में 70वें एवं इंटर में 73वें स्थान पर रहा। सर्वोच्च अंक पाए छात्रों को उनके परिजनों ने मिठाई खिलाकर एवं आस पड़ोस में बांटकर इस खुशी का आनंद लिया और उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दोनों परीक्षाओं में बेहतर सफलता के साथ ही परीक्षार्थियों के मन में कॅरियर को लेकर अभी से सुनहरे सपने दिखने लगे हैं।
हाईस्कूल में टॉप-10 में शामिल छात्र
सज्जन गुप्ता 92.17 प्रतिशत एसवीएन इंटर कॉलेज करायल शुक्ल, आयुष सिंह 91.83, मो.हुसैन इंटर कॉलेज नवलपुर, अनीस यादव 91.17, शिवम यादव 90.83 कलिंद इंटर कॉलेज खरजरवा, अंकिता यादव जनता एचएसएस खामपार, आकाश यादव बीबीएसवाई जेआईसी परसिया वंशी, वंदना यादव एमपी इंटर कॉलेज पथरदेवा, संजू देवी एमडी मीर अली इंटर कॉलेज कैथवलिया, अंकित यादव एसएलटी इंटर कॉलेज केशोबारी सभी 90.17, उत्कर्ष शर्मा एलएसडी खिरिया भटनी व आशीष पांडेय श्रीरामदास इं.कॉ. कोरया दोनों 90, अंशुमान आनंद 89.83 एमडी मीर अली इ.कॉ.कैथवलिया, राजवीर मद्घेशिया बीआरडी भाटपाररानी, रेहाना खातून मंजूर अली इ.कॉ.करजहां व श्रेया सिंह सीएस मेमोरियल इ.कॉ बेलाकुंडा तीनों 89.67, अनामिका उदासी प्रसाद इं.कॉ.बनरही व आकांक्षा यादव डीडी इं.कॉ. न्यू कालोनी दोनो 89.50, सृष्टि सिंह मानस इं.कॉ.फतेहपुर, फातिहा परवीन जनता एचएसएस खामपार, शाहीन परवीन बेगम लतीफुन्निशा गर्ल्स इं.कॉ., शेषनाथ कुशवाहा कलिंद इं.कॉ, सुधांशु दीक्षित श्रीकृष्ण इ.कॉ.भटनी, अजय सिंह बीएसएचएसएस सरया बाबू सभी को 89.33 % अंक मिले।
विज्ञापन
इंटर में टॉप-10 में शामिल छात्र
सृष्टि मौर्या 91.60% , विभा डीएनएस एंड एसकेएस इं.कॉ पथरदेवा, आईजी गर्ल्स इं.कॉ.सलेमपुर की सुषमा वर्मा 89.20, सौम्या यादव 89 केडी आईसी सिंघही मझगांवा, शिवांगी वर्मा 88.40, श्वेता कुशवाहा 87.20, अमिता पांडेय 86.60, उदितांशु उपाध्याय 86.40 सभी इंदिरा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज सलेमपुर, पटेल भूपेंद्र श्रीहरेंद्र मुसाफिर सिंह इं.कॉ.सोहनाग, प्रत्युष सिंह, शांति निकेतन इ.कॉ.टेकुआ, प्रियांशु सिंह एमपी इं.कॉ.पथरदेवा व शालिनी इंदिरा गांधी इं.कॉ. सलेमपुर चारों 85.20, नमन यादव बीएसएम इं.कॉ.चेरो बरठी व आर्या श्रीवास्तव एमपी इं.कॉ.कुर्मीपट्टी पथरदेवा दोनों को 85 प्रतिशत अंक मिले।
आईएएस और वैज्ञानिक बनने का ख्वाब
पहले हाईस्कूल और अब इंटर की टॉपर बनी सृष्टि मौर्या पुत्री ओमप्रकाश कुशवाहा निवासी देवरिया खास ने बताया कि वह आईएएस बनकर देशसेवा करना चाहती हैं और इसके लिए उनकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। वहीं हाईस्कूल के टॉपर सज्जन पुत्र अमरजीत गुप्ता निवासी करायल शुक्ल ने बताया कि उनके आदर्श पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अबुल कलाम हैं। वह उन्हीं की तरह वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। सज्जन गुप्ता की उपलब्धि पर दोपहर से उसके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उसके साथी उसके साथ सेल्फी ले रहे थे। स्वामी विवेकानंद कॉलेज के प्रधानाचार्य शिरोमणि यादव ने बताया कि वह हर कक्षा में टॉप पर रहा। सफलता का श्रेय वह माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुरुजनों को दिया।