फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जाम ही जाम

जाम ही जाम

Mon, 01 Oct 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
जाम ही जाम
जाम में फंसे रहे एंबुलेंस, छटपटाते रहे लोग
विज्ञापन

फोटो समाचार
बाजार में पैदल चलने में छूटता है पसीना
साइकिल को सिर पर लादकर चल रहे राहगीर
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर। नगर में जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। रोजाना लग रहे जाम से लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। मुख्य बाजार में अतिक्रमण से उपजी जाम की समस्या इस कदर गहराती जा रही कि सुबह दस से शाम चार बजे तक अस्पताल, थाना और कॉलेज पहुंचे के लिए लोगों को भीड़ में पसीना बहाना पड़ रहा है।

कोतवाली से जमुनी चौराहा तक जाने वाली सड़क पर मेन मार्केट के अलावा, नगर पंचायत कार्यालय, अस्पताल और कई कॉलेज हैं। यहां जाम का आलम यह है कि सीएचसी का मुख्य गेट पूरी तरह जाम रहता है। जाम में फंसे मरीजों का अस्पताल में दाखिल कराने के पहले की प्राण छूट सकते हैं। सोमवार को जाम से लोग रेंगते रहे। साइकिल सवार साइकिल को सिर पर उठाकर जाम से निकलने की कोशिश करते दिखे। मरीज को लाने जा रही 108 एंबुलेस फंसी रही तो गर्भवती को लेकर अस्पताल आ रही 102 एंबुलेंस में महिला एक घंटे तक तड़पती रही। डिप्टी सीएमओ को भी जाम से जूझना पड़ा। वह अस्पताल का निरीक्षण करने आ रहे थे। जाम की समस्या को लेकर प्रशासन में कई बार गुहार लगाने के बाद भी मुख्य बाजार और अस्पताल को जाने वाली सड़क पर व्यवस्था दुरूस्त नहीं हो पाई। व्यापार मंडल के ओपी जायसवाल, श्याम जायसवाल, अमित मोदनवाल आदि ने कहा कि अतिक्रमण और जाम से न केवल लोगों की जान पर खतरा बना है बल्कि व्यापारियों का धंधा की चौपट हो रहा है। उन्होंने जाम से निजात दिलाने को ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने की मांग की। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश ने कहा कि यातायात ठीक करने को पुलिस की ड्यूटी लगाई जाती है, लेकिन जाम का स्थाई निदान अतिक्रमण हटा कर किया जा सकता है। नगर पंचायत को अतिक्रमण पर काम करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed