फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एसीएसटी एक्ट का नही होने दिया जाएगा दुरुपयोग: कलराज

एसीएसटी एक्ट का नही होने दिया जाएगा दुरुपयोग: कलराज

Sun, 16 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
एसीएसटी एक्ट का नही होने दिया जाएगा दुरुपयोग: कलराज
फोटो समाचार
विज्ञापन

भटनी जंक्शन बनेगा रेलवे का हब, मिलेगा रोजगार
लगेगा कारखाना बनेगा रेलवे वाशिंग पिट
संवाद सम्मान कार्यक्रम में बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
भटनी। नगर के सुभाष इंटर कॉलेज में संवाद, सम्मान एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री और देवरिया सांसद कलराज मिश्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने भटनी जंक्शन को रेलवे के हब के रूप में विकसित कराने की घोषणा की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भटनी जंक्शन रेलवे का हब बनेगा। वाशिंग पिट के अलावा अन्य सुविधाओं के लिए रेल मंत्री से बात चल रही है। जमीन की उपलब्धता होने के कारण इसकी स्वीकृति भी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि संसद में सर्वसम्मति से एससी/एसटी एक्ट कानून पारित किया गया। इसका कुछ लोगों ने विरोध भी किया लेकिन संख्या बल कम होने के कारण बिल पारित हो गया। सरकार की मंशा किसी निर्दोष को फंसाने की नहीं है। इस एक्ट का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत पर कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम और रुपये में गिरावट की वजह अंतर्राष्ट्रीय दबाव है। इस पर नियंत्रण करने का प्रयास सरकार कर रही है। उन्होंने नगर में एक कॉलेज में अत्याधुनिक प्रयोगशाला बनवाने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि विधायक काली प्रसाद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति से कार्य कर रही है। सरकार बुनियादी ढांचा को मजबूत करने में लगी है। इसके पूर्व इलाके में बनने वाली 57 लाख रुपये की लागत से कई सड़कों का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक कमलेश शुक्ल, जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, रविंद्र प्रताप मल्ल, विजय कुमार दुबे, अरुण सिंह, प्रमोद शाही, अंतर्यामी सिंह, जितेंद्र पांडेय, दीपक वर्मा, अशोक गुप्त, सत्येंद्र गुप्ता, अरुण जायसवाल, अजय तिवारी, विनोद दीक्षित, दीनदयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खुखुंदू को ब्लॉक बनाने के लिए सांसद को ज्ञापन सौंपा
भटनी जाते समय चौराहे पर स्वागत के दौरान संघर्ष समिति ने ब्लॉक की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। सदर सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के भटनी कार्यक्रम में जाते समय रविवार को स्थानीय चौराहे पर विधायक प्रतिनिधि डॉ. संजीव शुक्ला और ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने चौराहे पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष समिति के संरक्षक नथुन राय और अध्यक्ष सोबराती किदवई के नेतृत्व में सदस्यों ने खुखुंदू को ब्लॉक बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि खुखुंदू को ब्लॉक बनाने के लिए ढाई दशक से मांग हो रही है। संघर्ष समिति और क्षेत्रीय लोगों ने इसे लेकर समय समय पर आंदोलन भी किया। फिर भी अब तक सुनवाई नहीं हुई। भाजपा शासन में लोगों की आस जगी है। डॉ. उमेश, दरोगा राय, राजेश कुशवाहा, लियाकत अहमद, वेद प्रकाश मिश्र, निखिल तिवारी, हर्षित कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed