{"_id":"5b92ad3e867a557ffa2455ea","slug":"151536339262-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
Fri, 07 Sep 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मरीज से पूछताछ करते डीएम अमित किशोर।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
देवरिया। डॉक्टरों की लेटलतीफी व लापरवाही की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार को डीएम अमित किशोर ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। साफ-सफाई व्यवस्था व डॉक्टरों की उपस्थिति समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश सीएमएस को दिए। अस्पताल आने वाले हर मरीज को त्वरित और बेहतर उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया। डॉक्टर-कर्मचारियों को भी पूरी सजगता से काम करने को कहा। डीएम ने बीबीआरसी, ब्लड बैंक, इमरजेंसी वार्ड, आपरेशन थियेटर, प्लास्टर रूम आदि का जायजा लिया। कहा कि किसी भी प्रकार की धन उगाही की शिकायत मिलती है तो जांच कराते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में वही व्यक्ति आता है, जिसे स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत होती है, लिहाजा हर मरीज के साथ अपनत्व का व्यवहार करते हुए बेहतर इलाज दें। यह एक पुण्य का कार्य भी है, जिसके लिए आप लोगों को अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि बीबीआरसी मानक के अनुरूप नहीं हैं, इसे अन्यत्र स्थापित कराएं, जिससे इसमें बच्चे आसानी से रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।