{"_id":"5afdb5cb4f1c1bd7408b6053","slug":"151526576587-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीडर में तकनीकी खराबी से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीडर में तकनीकी खराबी से बिजली आपूर्ति ठप
Updated Thu, 17 May 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर के विद्युत सब स्टेशन पर खराब फीडर ठीक करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। नगर के ग्रामीण सब स्टेशन में भागलपुर फीडर बुधवार की शाम छह बजे खराब हो गया। वहीं भरौली वार्ड में तार टूट गया। इसके चलते सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्त रात से बाधित है। इससे लोग परेशान हैं।
ग्रामीण सब स्टेशन का पैनल जर्जर हो चुका है। पांच बार बर्स्ट हो चुका है। संसाधनों के अभाव के चलते किसी तरह मरम्मत कर काम चलाया जा रहा है। इससे हर दूसरे दिन फीडर खराब हो रहा है। एक सप्ताह पूर्व भी फीडर में यही खराबी आई थी। जिससे दो दिन तक बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। फीडर लगातार खराब रहने से इससे जुड़े लोगों को करीब चार दिन से बिजली नहीं मिल पा रही। लोगों का कहना है कि एक घंटा बिजली मिलने के बाद खराब हो जा रहा है। बुधवार की शाम 6 बजे यह फीडर बंद हुआ तो गुरुवार की दोपहर तक ठीक नहीं हो सका था। बंजरिया, बभनौली, तारा परसियां, सोहनाग, समेत सैकड़ों गांव के लोगों को बिजली नहीं मिली। वहीं, भरौली वार्ड में लार फीडर का तार टूट गया। इससे इस वार्ड के लोगों की आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों के मोबाइल चार्ज न होने से बंद पड़े हैं। उमस भरी गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के उपकरण तार, क्रास आर्म्स व इंसुलेटर, डिस्क सब स्टेशन पर उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सामान खराब होने पर बिजली घंटों बाधित रहती है। समय से मरम्मत का कार्य नहीं हो पा रहा है। इस बाबत जेई पंकज गुप्ता ने बताया कि संसाधन का अभाव होने के बावजूद फीडर ठीक करने का कार्य चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।