{"_id":"59e63a274f1c1bd9538b7eb4","slug":"151508260391-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आज आएंगे पथरदेवा, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आज आएंगे पथरदेवा, तैयारियां पूरी
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया/बघौचघाट। पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज परिसर में बने हेलीपैड पर सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर बुधवार को 11 बजे उतरेगा। यहां पर पूर्व मंत्री रविंद्र किशोरी शाही की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सीएम का कार्यक्रम पक्का होते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। एसपी राकेश शंकर ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल पर मातहतों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। एसपी ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों का वेतन काटा जाएगा। एसपी के साथ सीडीओ राजेश त्यागी भी थे।
सीएम 11 बजे पथरदेवा आएंगे। एक बजे तक रहेंगे। सीएम का कार्यक्रम पक्का होते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। सीएम की ड्यूटी में दो एसपी, आठ सीओ, 22 थानेदार और इंस्पेक्टर, 85 उप निरीक्षक, 80 एचसीपी, 400 सिपाही लगाए गए हैं। एसपी राकेश शंकर ने कार्यक्रम स्थल पर ब्रीफिंग की। मातहतों को चार्ट के हिसाब से ड्यूटी समझते हुए कहा कि ड्यूटी में गैर हाजिर पुलिसकर्मियों के वेतन काटे जाएंगे। कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने टोपी नहीं लगाने वाले सभी पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। कई बार बुलाने पर नहीं सुनने वाले सिपाहियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि देवरिया पुलिस में आके शर्मिंदा महसूस कर रहा हूं। यहां कोई किसी की सुनता ही नहीं। उन्होंने हाजिरी नहीं बनवाने वाले थानेदारों को फटकार लगाया। खुखुंदू एसओ मृत्युंजय पाठक को सही काम के लिए शाबासी दी। उन्होंने कहा कि काला कपड़ा कार्यक्रम स्थल पर नहीं जाएगा। डी एरिया में भी प्रवेश पर मनाही है।
भव्य रूप में मनाया जाता है कार्यक्रम
पूर्व मंत्री रविंद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि हर साल मनाई जाती है, लेकिन खास बात यह है जब भी उनके भतीजे सूर्यप्रताप शाही प्रदेश की सत्ता में मंत्री रहते हैं तब-तब यह कार्यक्रम भव्य रूप में मनाया गया है। 1999 में जब कल्याण सिंह सीएम थे तब वह भी इस कार्यक्रम में आए थे। वर्ष 2000 में राजनाथ सिंह सीएम रहते हुए थे कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस बार प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और सूर्यप्रताप शाही कैबिनेट मंत्री हैं। लिहाजा सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में आ रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम तीन किसानों को देंगे ट्रैक्टर की चाभी
कृषि विभाग ने तीन दिवसीय कृषि मेला लगा रखा है। मेले का समापन बुधवार को होगा। इस दौरान सीएम तीन किसानों को ट्रैक्टर की चाभी देंगे। कार्यक्रम स्थल पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की जा रही है। रूट डायवर्ट किया जाएगा। तीन जगह पुलिस ने वाहन पार्किंग की व्यवस्था की है। बघौचघाट की तरफ से आने वाले जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , देवरिया की तरफ से आने वाले भेली पट्टी प्राथमिक विद्यालय और धुसवा के तरफ से आने वाले सिधावे मोड़ पर वाहनों पार्किंग करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी पार्किंग की व्यवस्था की गई हैं। मंच की तैयारी चल रही है।