फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   छात्रसंघ अध्यक्ष बनीं आंचल, शालिनी महामंत्री

छात्रसंघ अध्यक्ष बनीं आंचल, शालिनी महामंत्री

Mon, 09 Oct 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ अध्यक्ष बनीं आंचल, शालिनी महामंत्री
बरहज। श्रुतिकीर्ति बौद्घ महिला महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में आंचल वर्मा ने 98 मत हासिल किए। वह प्रतिद्वंद्वी जूही मिश्रा को 40 मतों से पराजित कर अध्यक्ष चुनी गईं। कोषाध्यक्ष पद पर पूजा वर्मा और पुस्तकालय मंत्री पूजा खरवार निर्विरोध निर्वाचित की गईं। चुनाव के चलते महाविद्यालय परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। मतदान में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय में कुल 489 मतदाता हैं। 157 मत पोल हो हुए। पांच मत अवैध पाए गए। सोमवार को सुबह नौ से दो बजे तक मतदान के दौरान महाविद्यालय परिसर में मतदाताओं की भीड़ लगी रही। उम्मीदवार मतदाताओं से अपील कर रही थी। जबकि समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों का प्रचार कर रही थीं। उपाध्यक्ष पद पर नीलू सिंह ने 61 मत पाकर संगीता निषाद को 10 और महामंत्री पद पर शालिनी मिश्रा ने 105 मत पाकर सुष्मिता विश्वकर्मा को 55 मतों से पराजित किया। चुनाव के उपरांत सवा दो से तीन बजे तक चली मतगणना के बाद चुनाव संरक्षक और प्राचार्या डॉ. अंतिमा जायसवाल, चुनाव अधिकारी राजन यादव ने विजयी उम्मीदवारों के नामों की घोषण की। सकुशल चुनाव संपन्न कराने में चित्रसेन शुक्ल, रामसिंह, ईश्वरचंद विद्यासागर, रक्षा मिश्रा, संगम पांडेय, राजन और प्रेम कुमार ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed