{"_id":"59b425104f1c1be87f8b55f6","slug":"151504978192-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमाफिक आरक्षण के लिए नेताओं के दरबार में दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमाफिक आरक्षण के लिए नेताओं के दरबार में दस्तक
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। संभावित दावेदार मनमाफिक आरक्षण के लिए जोड़-तोड़ में जुट गए हैं। भाजपा के कद्दावर नेताओं के दरबार में दस्तक दे रहे हैं। उधर से दावेदारों को चुनाव की तैयारी को जारी रखने का निर्देश मिला है। 15 सितंबर तक वार्डों का आरक्षण जारी होने की उम्मीद है। उधर, गली-मोहल्लों और नुक्कड़ पर होर्डिंग टंग गए हैं।
जिले में 11 नगरीय निकाय हैं, जिनमें देवरिया और बरहज नगर पालिका परिषद, बरियारपुर नवसृजित, रामपुर कारखाना, गौरीबाजार, रुद्रपुर, सलेमपुर, मझौलीराज, लार, भटनी, भाटपाररानी टाउन एरिया हैं। इन निकायों में 166 वार्ड हैं। इसमें 33 प्रतिशत महिला, 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 22.5 प्रतिशत वार्ड आरक्षित होने हैं। चुनाव को करीब देख सभासद पद के लिए संभावित दावेदार सक्रिय हो गए हैं। हालांकि वार्डों का आरक्षण क्या होगा इसके चलते उनके भीतर संशय है। ओबीसी की रैपिड सर्वे और परिसीमन के हिसाब से वार्डों का आरक्षण तय होना है। परिसीमन यथावत है ऐसे में निदेशालय को पूर्व में भेजी गई कक्षों के आरक्षण के प्रस्ताव को अनुमोदन मिल सकता है। कुछ संभावित दावेदारों को कद्दावर नेताओं पर भी भरोसा है कि निदेशालय स्तर पर वार्डों के आरक्षण में फेरबदल करा सकते हैं। इसके लिए लखनऊ समेत कई जगहों पर डेरा डाले हैं। साथ ही जिले के स्थानीय नेताओं के नखरेबाजी को उठा रहे हैं।
कल से दर्ज कराएं वोटर लिस्ट में नाम
निकाय वोटर लिस्ट में 11 सितंबर से नाम दर्ज होगा। इसके लिए निर्धारित प्रोफॉर्मा पर आवेदन कर सकते हैं। पोलिंग स्टेशन में बीएलओ मौजूद रहेंगे। इसके अलावा तहसील और कलेक्ट्रेट स्थित निकाय कार्यालय में आवेदन स्वीकार होंगे।