फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री को जान से मारने की धमकी

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री को जान से मारने की धमकी

Wed, 26 Jul 2017 11:48 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री को जान से मारने की धमकी
रुद्रपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री को कुछ लोगों ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने बसपा के दो नेता समेत छह लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री नसरूद्दीन अंसारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पूर्व में बसपा नेता के तौर पर राजनीति करते थे। पार्टी की नीतियों से आहत होकर भाजपा ज्वाइन कर लिया। बसपा के दो नेता उन्हें मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। धमकी देने वालों में एक बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर हैं। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर मऊ के हाजीपुरम निवासी बसपा नेता सुहेल अहमद, शमशुद्दीन रैनी समेत छह लोगों पर गोलबंद होकर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी छोटेलाल ने कहा कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed