{"_id":"597239cf4f1c1ba6088b4744","slug":"151500658127-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार पर गिरा पेड़, 40 गांव की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार पर गिरा पेड़, 40 गांव की आपूर्ति ठप
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। बिजली तार पर पेड़ गिरने की वजह से तीन दर्जन से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप रही। बारिश की वजह से शुक्रवार को शाम तक कर्मचारियों ने तार को ठीक कर आपूर्ति बहाल किया। बिजली नहीं मिलने के चलते गांववालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
लोकल फाल्ट और खराबी समय से ठीक नहीं होने के कारण घंटों बिजली गायब रह रही है। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के भटनी फीडर से सैकड़ों गांव की आपूर्ति होती है। गुरुवार की शाम को परान छपरा गांव के पास हाईटेंशन बिजली तार पर पेड़ गिर गया। इस कारण फीडर ब्रेकडाउन हो गया। लोगों ने बिजली विभाग कर्मचारियों पर दबाव बनाया तो देर रात को आनन-फानन में जोड़ से तार खोल आपूर्ति कुछ गांवों की आपूर्ति बहाल किया। बावजूद इसके तीन दर्जन से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार को दोपहर बारिश होने के कारण शाम को आपूर्ति बहाल हुआ। इसके अलावा नगर में भी लोकल फाल्ट के कारण आपूर्ति तीन घंटे तक ठप रही है। जेई रोहितास ने बताया कि तार पर पेड़ गिरने के कारण कई गांवों की आपूर्ति प्रभावित रही। बारिश के कारण देर से बिजली बहाल किया गया।