{"_id":"6a15ef8a3821ade1f2028896","slug":"15-transformers-burnt-from-lar-substation-so-far-in-may-deoria-news-c-208-1-deo1018-182832-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लार उपकेंद्र से मई में अब तक जले 15 ट्रांसफाॅर्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लार उपकेंद्र से मई में अब तक जले 15 ट्रांसफाॅर्मर
Wed, 27 May 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 27 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
चनुकी। लार विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में इस महीने अब तक कुल 15 ट्रांसफाॅर्मर जल चुके हैं। जब किसी गांव का ट्रांसफाॅर्मर जल रहा है तो निजी लाइनमैन दूसरे ट्रांसफाॅर्मर से कनेक्शन दे दे रहे हैं। इससे दूसरे ट्रांसफाॅर्मर पर लोड बढ़ जा रहा है और वह भी जल जा रहा है।
बिजली निगम के अभियंता का दावा है कि ट्रांसफाॅर्मर जलने की संख्या में कमी लाने के लिए न्यूट्रल की उचित अर्थिग, एलटी टेललेस यूनिट/फ्यूज सेट की स्थापना, उचित रेटिंग की फ्यूज वायर, ऑयल टॉप-अप और क्षमता वृद्धि आदि कार्य कराए जा रहे हैं लेकिन उपकेंद्र में सिर्फ एक लाइनमैन ही स्थायी है।
हरखौली गांव के उत्तर लगा 25 केवी का ट्रांसफाॅर्मर इसी माह तीसरी बार जल गया। गांव के डॉ हरेंद्र यादव, बिस्मिला खान, अनूप मद्धेशिया, मनीष कुमार पाण्डेय, विनोद यादव, परमहंस पांडेय, रत्नेश पांडेय आदि उपभोक्ताओं ने 25 की जगह 63 केवी का ट्रांसफाॅर्मर लगाने की मांग की है।