फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   144 poles to be removed from the Deoria-Kasya road next month.

Deoria News: देवरिया-कसया मार्ग से अगले महीने हटाए जाएंगे 144 खंभे

Sun, 23 Aug 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
144 poles to be removed from the Deoria-Kasya road next month.
देवरिया-कसया मार्ग के किनारे लगे बिजली खंभे व स्ट्रीट लाइट
तरकुलवा। मुख्यमंत्री की नार्थ-साउथ कॉरिडोर योजना के तहत देवरिया-कसया मार्ग को फोरलेन बनाने की रफ्तार पकड़ने लगी है। शासन ने दूसरी किस्त 10 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। परियोजन की राह में आ रहे बिजली के खंभों को सितंबर से हटाने की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य को गति देने के उद्देश्य से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के बाद सड़क की सीमा में आने वाले 144 खंभों और तरकुलवा व रामपुर कारखाना कस्बों में सड़क के किनारे लगे स्ट्रीट लाइट को हटाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

देवरहा बाबा की तपोस्थली देव भूमि देवरिया से तथागत गौतम बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर को जोड़ने वाले देवरिया-कसया मार्ग को फोरलेन बनाने की परियोजना परवान चढ़ने लगी है। भीमपुर बाईपास से कसया राष्ट्रीय राजमार्ग-28 तक इस सड़क की लंबाई 31.500 किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में इसकी चौड़ाई 10 मीटर थी। इससे वाहनों के आवागमन में िक्कत होती थी। जाम की समस्या और सड़क हादसों को देखते हुए शासन की ओर से फरवरी 2026 में इस सड़क को फोरलेन बनाने की हरी झंडी मिली थी।
इस परियोजना पर शासन की ओर से कुल 292 करोड़ 66 हजार रुपये स्वीकृत किए गए थे। सड़क के दायरे में आने वाले वन विभाग के पेड़ों की कटाई, 144 बिजली खंभों व तार सहित रामपुर कारखाना एवं तरकुलवा कस्बे में सड़क के किनारे लगे स्ट्रीट लाइट को हटाकर अन्य स्थलों पर शिफ्ट करने के लिए प्रथम किस्त के रूप में 102 करोड़ 22 लाख 33 हजार रुपये जारी किए गए थे।
अब इस मार्ग की चौड़ाई 10 मीटर से बढ़ाकर 17 मीटर की जा रही है। सड़क के दोनों ओर 7.50-7.50 मीटर चौड़ी लेन बनाई जा रही है। बीच में दो मीटर चौड़ा डिवाइडर बनाया जाएगा। इसके बाद से ही फोर लेन सड़क के निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था।
तरकुलवा विकास खंड के मुंडेरा बाबू, सोनहुला रामनगर, कोटवा और रामपुर कारखाना ब्लॉक के बीबी चक मोड़ के पास कार्य प्रगति पर है। जेसीबी मशीन से सड़क के किनारे की मिट्टी हटाकर गिट्टी डालने और रोलर मशीन से उसकी कुटाई का कार्य चल रहा है।

मंगलवार को शासन ने दूसरी किस्त के रूप में 10 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इसके बाद से परियोजना के सर्वे के दौरान सड़क के दायरे में आए 144 बिजली के खंभों के हटाए जाने की संभावना प्रबल हो गई है।
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता रामलखन ने बताया कि फोरलेन निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। पेड़ों की कटान चल रही है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के बाद सड़क के दायरे में आने वाले बिजली खंभों और तारों के शिफ्टिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed