फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   प्रीति पासवान और सतीश पांडेय को ओवर आल चैम्पियनशिप का खिताब

प्रीति पासवान और सतीश पांडेय को ओवर आल चैम्पियनशिप का खिताब

Fri, 02 Feb 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रीति पासवान और सतीश पांडेय को ओवर आल चैम्पियनशिप का खिताब
विनोबा पीजी कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकू प्रतियोगिता में मेडल के साथ विजेता। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। संत विनोबा पीजी कॉलेज का वार्षिक क्रीड़ा समारोह शुक्रवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ। खिली धूप के बीच छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाया। महिला वर्ग में प्रीति पासवान और पुरुष वर्ग में सतीश पांडेय ने ओवर आल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

कॉलेज के प्रबंधक अशोक मिश्र ने खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। 100 मीटर रेस में जयनंद यादव, सतीश पांडेय और रामभवन यादव क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। महिला वर्ग में स्मृति शाही, सोनाली श्रीवास्तव, प्रीति पासवान पहले तीन स्थानों पर रहीं। 200 मीटर रेस में सतीश पांडेय, अंशु प्रजापति, जयनंद यादव, महिला वर्ग में स्मृति शाही, शिवांगी गौड़, ज्योति प्रजापति, 400 मीटर रेस में अंशु प्रजापति, अश्वनी, दिवाकर और महिला वर्ग में शिवांगी गौड़, प्रीति पासवान, अराध्या सिंह ने पहले तीन स्थानों पर बाजी मारी। लंबी कूद में प्रीति पासवान, निक्की सिंह, शबा अंसारी, पुरुष वर्ग में सतीश पांडेय, जयनंद यादव, रामभवन यादव, शॉटपुट में रामभवन यादव, अश्वनी निषाद, अवनीश एवं महिला वर्ग में प्रीति पासवान, शबा अंसारी, काजल गौड़, भाला क्षेपण में प्रिंस चौबे, दिव्यांश दूबे, शैलेश गुप्ता, महिला वर्ग में प्रीति पासवान, निक्की सिंह, शबा अंसारी, डिस्कस थ्रो में अश्वनी, आशुतोष यादव, प्रिंस चौबे और महिला वर्ग में प्रीति पासवान, शबा अंसारी, शिवांगी गौड़ क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहीं।
विज्ञापन


बेहतर प्रदर्शन करने वाले हुए पुरस्कृत
समापन समारोह में खेल प्रतियोगिता में पहले तीन स्थानों पर आए छात्र-छात्राओं को पदक, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विजेता बने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय, प्राचार्य प्रो. असीम सत्यदेव, क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. बृजेश पांडेय, डॉ. वाचस्पति द्विवेदी, डॉ. शैलेंद्र राव, डॉ. भूपेश मणि त्रिपाठी, डॉ. विवेक मिश्र, चंद्रेशवारी, डॉ. तूलिका पांडेय, डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल, डॉ. वीरेंद मणि त्रिपाठी, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. महेश्वर सिंह, डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. अशोक दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed