फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   किसानों के मसीहा के चौधरी चरण

किसानों के मसीहा के चौधरी चरण

Sat, 23 Dec 2017 10:54 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
किसानों के मसीहा के चौधरी चरण
सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओ ने चौधरी चरण सिंह का जयंती मनाया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर अनेक कार्यक्रम किए गए। उन्हें किसानों का मसीहा बताया गया। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। सोनूघाट चौराहे पर लगी चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पीएम रहते हुए उन्होंने किसानों के हित में कई कदम उठाए थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह का 115वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। सिंचाई विभाग के डाक बंगले में आयोजित कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रदेश सचिव वासुदेव यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह गरीब किसान के घर पैदा होकर देश की सर्वोच्च कुर्सी तक पहुंचे। प्रदेश सचिव सर्वानंद तिवारी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जीवन भर किसानों के लिए काम करते रहे। सुरेश सिंह यादव ने कहा कि देश की आजादी के लिए चौधरी चरण सिंह जेल में भी रहे। इस दौरान जगदीश सिंह, लल्लन प्रसाद जायसवाल, पवन यादव, लालसा यादव, संदीप यादव, जवाहर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कचहरी रोड स्थित सपा कार्यालय पर चौधरी चरण का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर फूल चढ़ाया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों की समस्याओं को लेकर जीवन भर संघर्ष करते रहे। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मनोज लारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इस दौरान अर्जुन यादव, अजहर मिर्जा, उज्जैर खान, अजय यादव, चंद्रशेखर यादव, सन्नी गोंड आदि मौजूद रहे। उधर, समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने सपा नेता विजय रावत और सछास के जिलाध्यक्ष मनोज यादव के नेतृत्व में चरण सिंह की जयंती कैंप कार्यालय पर मनाया। विजय रावत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों, गरीबों, मजदूरों, पिछड़ों, शोषितों के लिए जीवन भर लड़ाई लड़ते रहे। इस दौरान रणवीर यादव, संजीव मोदनवाल, अजहर, संजीव यादव, हरिकेवल, रामप्रीत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय पर भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की उपेक्षा कर रही है। इस दौरान महेंद्र मिश्र, नागेंद्र शुक्ल, मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी, रमाशंकर यादव, धर्मेन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे। डॉ. राम मनोहर लोहिया उ. मा. विद्यालय में भी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। सपा नेता व्यास यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने गरीबों, मजदूरों, कमजोरों की बात करते थे। इस दौरान सत्यमित्र, संजय शर्मा, अशोक सिंह, मदन यादव, नरसिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed