फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 ड्रम स्प्रिट के साथ दो कारोबारी पकड़े गए

10 ड्रम स्प्रिट के साथ दो कारोबारी पकड़े गए

Mon, 30 Oct 2017 10:53 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
10 ड्रम स्प्रिट के साथ दो कारोबारी पकड़े गए
ट्रक में लदा बरामद स्प्रिट कोतवाली में खडा। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस, आबकारी विभाग की मंडलीय टीम और स्वाट टीम ने संयुक्त प्रयास से सोमवार की सुबह सुभाष चौक से डीसीएम लदा 10 ड्रम स्प्रिट पकड़ा। चालक और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बरामद स्प्रिट की कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन

मिली सूचना के आधार पर आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल के प्रभारी हरिनारायण यादव सोमवार की भोर में ही मयफोर्स देवरिया पहुंच गए थे। सदर कोतवाली के एसएसआई श्रवण यादव और स्वाट टीम के प्रभारी अनिल यादव भी सुभाष चौक पहुंचकर वाहनों की चेकिंग करने लगे। सलेमपुर की ओर से एक डीसीएम आ रहा था। जब पुलिसवालों ने उसे रोकने का इशारा किया तो उसने गति बढ़ा दी। पुलिसवालों ने रास्ते में वाहन खड़ाकर उसे रोक लिया। चेकिंग के दौरान डीसीएम में 10 ड्रम स्प्रिट लदा था। कागजात मांगने पर चालक नहीं दिखा पाया। पुलिस वाहन कोतवाली ले गई। एसएसआई श्रवण की यादव की तहरीर पर पुलिस ने गोरखपुर के चौरीचौरा के रहने वाले चालक अरविंद प्रजापति और गौरीबाजार के अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि स्प्रिट को गौरीबाजार इलाके में ले जा रहे थे। यहां से वह शराब बनाकर अन्य जगहों पर सप्लाई देते। पकड़े गए स्प्रिट की कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। एसएसआई श्रवण यादव ने बताया कि दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों से पूछताछ में कुछ और मामला सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed