{"_id":"59c159ad4f1c1bb4688b5838","slug":"141505843629-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन का डैमेज फुट ओवर ब्रिज पर पीलर लगाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन का डैमेज फुट ओवर ब्रिज पर पीलर लगाने का काम शुरू
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। रेलवे स्टेशन पर डैमेज फुट ओवरब्रिज का निर्माण मंगलवार को शुरू हो गया। करीब 25 दिन पहले फाउंडेशन की ढलाई कर छोड़ दिया गया था। इसके चलते लोगों को जान जोखिम में डाल कर रेललाइन पार कर रहे थे।
रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज का पिलर 13 अगस्त को मालगाड़ी के फाटक से डैमेज हो गया था। इसके चलते दो रेल लाइनों पर आवाजाही बंद कर दी गई थी। फुट ओवरब्रिज बंद कर दिया गया है। इससे रेल यात्रियों को रेल लाइन पार कर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाना पड़ रहा है। वहीं बरहजिया ट्रेन केवल दो फेरे ही चल रही है। इससे रेल के किनारे स्थित गांव के लोगों को सलेमपुर-बरहज आने-जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की अंक में ‘नहीं ठीक हो सका रेलवे का क्षतिग्रस्त पिलर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। इसके बाद से रेलवे स्टेशन पर पिलर लगाने का काम शुरू हो गया है। दो दिन में लाइन व फुट ओवरब्रिज चालू कर दिया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक मुन्द्रिका प्रसाद चौरसिया ने बताया कि पिलर लगाने के बाद लाइन नंबर दो पर लगा ठोकर हटाए जाने के बाद रेल लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही का काम शुरू कर दिया जाएगा।