{"_id":"59b183e94f1c1bfe7f8b4c1d","slug":"141504805865-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में युवक ने किया हंगामा,पुलिस देख फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में युवक ने किया हंगामा,पुलिस देख फरार
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। सीएचसी के ओपीडी में एक युवक ने हंगामा खड़ा कर दिया। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। इसकी वजह से ओपीडी ठप हो गई। मामला बढ़ता देख डॉक्टर ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही युवक भाग निकला।
कोतवाली क्षेत्र का एक युवक दो दिन पूर्व किसी मरीज को लेकर सीएचसी पर इलाज के लिए आया था। युवक का आरोप है कि उस वक्त डॉक्टर के अभाव में मरीज का इलाज नहीं हो पाया। मजबूरी में उसे जिला अस्पताल ले जाना पड़ा। इससे खार खाए युवक ने गुरुवार को सीएचसी पहुंच कर हंगामा कर दिया। डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में दलालों के माध्यम से आने वाले रोगियों का इलाज किया जा रहा है। ओपीडी में बैठे डॉक्टरों ने इसका विरोध किया तो वह उलझ गया और कर्मचारियों की भीड़ जुट गई। लोगों की माने तो युवक नशे की हालत में था। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र सिंह घटना के समय अस्पताल में नहीं थे। हंगामा की जानकारी होने के बाद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि जानकारी हुई है कि एक युवक नशे में हंगामा कर रहा था। पुलिस को सूचना दी गई है।